×

जानिए... 13 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा भोपाल पॉवर कट, वह कौन से हैं 75 इलाके

भोपाल में सोमवार को 75 इलाकों में 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। न्यू मार्केट, भारत नगर, बागसेवनिया समेत प्रमुख क्षेत्र प्रभावित। जानें, अपने इलाके का पूरा पावर कट शेड्यूल।

By: Ajay Tiwari

Oct 12, 20257:23 PM

view10

view0

जानिए... 13 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा भोपाल पॉवर कट, वह कौन से हैं 75 इलाके

भोपाल:  स्टार समाचार 

राजधानी भोपाल के निवासियों को सोमवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। मेंटेनेंस कार्य के कारण शहर के लगभग 75 बड़े और छोटे इलाकों में 2 घंटे से लेकर 6 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी आवश्यक रखरखाव कार्यों के लिए ये कटौती कर रही है।

प्रभावित होने वाले मुख्य क्षेत्रों में न्यू मार्केट, नयापुरा, बरखेड़ी, भारत नगर, बाग सेवनिया, 45 बंगलो, 74 बंगलो, कौशल्या नगर, अरविंद विहार, लहारपुर, और बाग मुगालिया एक्सटेंशन जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सोमवार को होने वाली परेशानी से बचने के लिए अपने बिजली संबंधी आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।

सोमवार को किस समय, कहाँ कटेगी बिजली?

बिजली कटौती का शेड्यूल क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग समय पर लागू होगा:

समय सीमा प्रभावित क्षेत्र
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 74 बंगलो, न्यू मार्केट, सूरज नगर, बरखेड़ी, सेवनिया, गौरागांव, बिसनखेड़ी और आसपास के क्षेत्र।
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कदांबनी, रामेश्वरम फेस-बी, गुलाबी नगर, प्रियदर्शनी, आशिमा रॉयल सिटी, लैंड मार्क, अमृत होम्स, किलोल व आसपास।
सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अटलांटिस कॉलोनी, त्रिभुवन कॉलोनी, रामायण साउथ एवेन्यू (फेस 1 और 2), सिग्नेचर सिटी, शिव कस्तूरी वाटिका, निकुंज हाइट, शंकराचार्य सैफरॉन पैलेस और आसपास।
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शिवा अपॉर्टमेंट, नयापुरा, बरेलागांव, राजीव रोसरी, ओम शिव नगर, शांतिनगर, भारत नगर, करमवीर नगर, भवानी नगर, सुंदर नगर, रविदास नगर, अजंता कॉम्पलेक्स, अप्सरा कॉम्पलेक्स, लेबर कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, सहकारी परिसर, रजत नगर, विवेकानंद कॉलोनी, कल्पना नगर और आसपास के क्षेत्र।
सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बाग सेवनिया, उत्सव परिसर, लक्ष्मी परिसर, जाटखेड़ी और आसपास।
सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूर्वांचल फेस-1, ऋषिनगर फेस-2, वैभव विहार, कौशल्या नगर, दीप नगर, वर्धमान ग्रीन वैली, सुरभि विहार, युगांतर, कंचन नगर, इंडस, विद्या सागर, सुरभि विहार, सिद्धांत पैलेस, आधारशिला, अजय हाइट्स, स्टार एवेन्यू, राजीव पैलेस और आसपास।
दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक 45 बंगलो, सैनिक रेस्ट हाउस, बेतवा अपॉर्टमेंट, जीटीबी कॉम्पलेक्स और आसपास।
दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक अरविंद विहार, लहारपुर, बाग मुगालिया एक्सटेंशन, द्वारिका परिसर और आसपास।
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक बल्लभ नगर और आसपास के क्षेत्र।

COMMENTS (0)

RELATED POST

पिपरिया में कल आठ घंटे तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद

2

0

पिपरिया में कल आठ घंटे तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद

7 उपकेंद्रों से जुड़े गांवों में बस कंडक्टर बदले जाएंगे, शहरी-ग्रामीण होंगे प्रभावित

Loading...

Nov 13, 202510:06 PM

शुभांशु सोनी ने पहले ही प्रयास में पाई सफलता

3

0

शुभांशु सोनी ने पहले ही प्रयास में पाई सफलता

साधारण पृष्ठभूमि से हासिल किया बड़ा मुकाम 

Loading...

Nov 13, 202510:04 PM

रवांडा अफ्रीका से आए प्रतिनिधियों ने शासकीय कैलाशनाथ काटजू चिकित्सालय का किया भ्रमण

3

0

रवांडा अफ्रीका से आए प्रतिनिधियों ने शासकीय कैलाशनाथ काटजू चिकित्सालय का किया भ्रमण

भ्रमण के दौरान चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. बलराम उपाध्याय भी मौजूद रहे। रवांडा की टीम ने अस्पताल में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, समर्पित स्टाफ एवं रोगी-केंद्रित सेवाओं की सराहना की।

Loading...

Nov 13, 202510:02 PM

MP Tech Growth Conclave 2.0: डॉ. मोहन यादव ने पेश की 'अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी नीति 2025', उज्जैन बनेगा Space Innovation Hub

5

0

MP Tech Growth Conclave 2.0: डॉ. मोहन यादव ने पेश की 'अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी नीति 2025', उज्जैन बनेगा Space Innovation Hub

इंदौर में आयोजित MP टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेश और नवाचार पर चर्चा की। जानिए 'मध्यप्रदेश अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी नीति 2025' का मसौदा, जिसका लक्ष्य उज्जैन को स्पेस इनोवेशन केंद्र बनाना है।

Loading...

Nov 13, 20257:40 PM