, विवाद बढ़ता देख विधायक शर्मा ने तुरंत सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उनका आशय भोपाल के स्थानीय काजी कैंप से नहीं, बल्कि "इस्लामाबाद वाले काजी कैंप" से था।

भोपाल के करोंद इलाके में रविवार रात आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का एक बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। मंच से दिए गए उनके इस भाषण के बाद राज्य में सियासत तेज हो गई है। विधायक ने अपने बयान में हिंदू एकता, राष्ट्रवाद और पाकिस्तान का जिक्र किया, जिसके बाद पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
करोंद के भगत सिंह चौराहे पर आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि "करोंद चौराहे से मिसाइल छोड़ो तो काजी कैंप में जाकर गिरे।" उनके इस बयान के तुरंत बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों और राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। हालांकि, विवाद बढ़ता देख विधायक शर्मा ने तुरंत सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उनका आशय भोपाल के स्थानीय काजी कैंप से नहीं, बल्कि "इस्लामाबाद वाले काजी कैंप" से था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हिंदू एकता केवल उत्सवों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि समाज को हर मोर्चे पर एकजुट होना चाहिए। उन्होंने पड़ोसी देश का जिक्र करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब लाहौर, ढाका और इस्लामाबाद में भी भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने जनता से सवाल किया कि क्या वे इस्लामाबाद में मटकी फोड़ना चाहते हैं? इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि वहां मटकी फोड़ने के लिए पहले वहां की व्यवस्था रूपी मटकी को तोड़ना होगा।
विवादित बयानों के इतर, विधायक ने हिंदू समाज से जातियों और उपजातियों में न बंटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर नागरिक की पहली पहचान उसकी जाति नहीं, बल्कि उसका हिंदू और भारतीय होना चाहिए। राष्ट्र के प्रति समर्पण को सर्वोपरि बताते हुए उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा और उसके प्रति निष्ठा हर देशवासी का मुख्य कर्तव्य है।
विधायक के इस बयान पर कांग्रेस पार्टी आक्रामक हो गई है। कांग्रेस के मीडिया को-ऑर्डिनेटर अब्बास हाफिज ने रामेश्वर शर्मा की सफाई पर सवाल खड़े किए हैं। हाफिज ने तंज कसते हुए कहा कि इंटरनेट या किसी भी आधिकारिक दस्तावेज पर पाकिस्तान में 'काजी कैंप' नाम की कोई जगह नहीं मिलती है, ऐसे में विधायक आखिर किस स्थान की बात कर रहे थे।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भोपाल के एक स्थानीय क्षेत्र का नाम लेकर सार्वजनिक मंच से मिसाइल गिराने जैसी बातें करना बेहद निंदनीय और समाज में तनाव पैदा करने वाला है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की है कि सरकार इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट करे और इस तरह के भड़काऊ बयान देने वाले विधायक के खिलाफ उचित कार्रवाई करे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
, विवाद बढ़ता देख विधायक शर्मा ने तुरंत सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उनका आशय भोपाल के स्थानीय काजी कैंप से नहीं, बल्कि "इस्लामाबाद वाले काजी कैंप" से था।
मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग को लेकर हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन। मुख्यमंत्री आवास मार्च के दौरान पुलिस से झड़प और वाटर कैनन का इस्तेमाल।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया है।
कल्पना मिश्रा की मौत के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना भेजा गया, जबकि डॉ. शशिधर गर्ग ने पदभार संभालते ही व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर गंभीर मरीजों के उपचार की सघन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। सीनियर डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय होगी और नर्सों की भर्ती होगी।
रीवा कमिश्नरी के सामने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अस्पतालों में कथित लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विक्रांत भूरिया ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग उठाई।
सीधी में तेंदुए की खाल बरामद होने के बाद एसटीएफ और वन विभाग की जांच मऊगंज तक पहुंची। पिपराही से तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए। तस्करी नेटवर्क के अंतरराज्यीय कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।
सिंगरौली के विंध्यनगर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची आयुषी की मौत हो गई। चालक वाहन सहित फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश कर रही है।
सतना जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर फीवर सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल टीमें मरीजों की जांच करेंगी, जबकि कुओं और हैंडपंपों का क्लोरीनेशन कर संक्रमण रोकने प्रयास होगा।
पति से अचानक संपर्क टूटने के बाद दुबई से सतना पहुंची महिला ने महिला थाने में शिकायत दी। महिला का आरोप है कि पति परिवार के साथ मौजूद है, लेकिन उससे संपर्क नहीं कराया जा रहा।