भोपाल नगर निगम मुख्यालय में एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने महापौर मालती राय की कार में आग लगाने की कोशिश की। नियमितीकरण की मांग को लेकर हुए इस हंगामे की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।

सोमवार दोपहर भोपाल नगर निगम मुख्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब महापौर मालती राय की अटैच्ड कार में आग लगाने का प्रयास किया गया। घटना करीब पौने तीन बजे की है, जब महापौर अपने प्रथम तल (फर्स्ट फ्लोर) स्थित कार्यालय में मौजूद थीं। निगम मुख्यालय की पार्किंग में खड़ी गाड़ी की छत पर एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने कागजों से भरी पॉलीथिन रखकर उसमें आग लगा दी। समय रहते आसपास के कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और आग पर काबू पा लिया गया।
इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी कर्मचारी सुनील रैकवार है, जो निगम में दैनिक वेतनभोगी के रूप में कार्यरत है और 'सम्राट अशोक संगठन' का अध्यक्ष भी है। सुनील अपनी नौकरी को नियमित करने और अन्य आर्थिक मांगों को लेकर लंबे समय से नाराज चल रहा था। सोमवार को वह हाथ में सिरिंज (संभवतः अस्पताल से सीधा आने के कारण) लगाए हुए निगम मुख्यालय पहुंचा और हंगामा करने लगा। जानिए किन मांगों को लेेकर लगाई आग...
29 दिवसीय कर्मचारियों को स्थायी किया जाए।
शासन के नियमों के अनुसार सभी कर्मचारियों को आठवां वेतनमान स्वीकृत हो।
सेवानिवृत्ति के बाद सभी कर्मचारियों को पेंशन का लाभ मिले।
नगर निगम भोपाल में कार्यरत कर्मचारियों के बीच से दलालों की दखलंदाजी समाप्त हो।
जैसे ही कार की छत पर पॉलीथिन में आग लगाई गई, वह तेजी से सुलगने लगी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए वहां मौजूद अन्य कर्मचारी तुरंत दौड़ पड़े और आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान आग बुझाते समय एक कर्मचारी के हाथ भी झुलस गए। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे गाड़ी को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा और उसे तुरंत पार्किंग से हटाकर अन्य सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया गया।
घटना के तुरंत बाद महापौर मालती राय अपने केबिन में ही बैठी रहीं और उन्होंने इस मामले पर मीडिया से कोई औपचारिक बातचीत नहीं की। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर पार्किंग परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और महापौर ने खुद फुटेज देखकर पूरी स्थिति का जायजा लिया।
भोपाल नगर निगम मुख्यालय में एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने महापौर मालती राय की कार में आग लगाने की कोशिश की। नियमितीकरण की मांग को लेकर हुए इस हंगामे की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।
दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास, कृषि और फूड प्रोसेसिंग की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर रखा।
, विवाद बढ़ता देख विधायक शर्मा ने तुरंत सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उनका आशय भोपाल के स्थानीय काजी कैंप से नहीं, बल्कि "इस्लामाबाद वाले काजी कैंप" से था।
मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग को लेकर हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन। मुख्यमंत्री आवास मार्च के दौरान पुलिस से झड़प और वाटर कैनन का इस्तेमाल।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया है।
कल्पना मिश्रा की मौत के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना भेजा गया, जबकि डॉ. शशिधर गर्ग ने पदभार संभालते ही व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर गंभीर मरीजों के उपचार की सघन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। सीनियर डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय होगी और नर्सों की भर्ती होगी।
रीवा कमिश्नरी के सामने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अस्पतालों में कथित लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विक्रांत भूरिया ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग उठाई।
सीधी में तेंदुए की खाल बरामद होने के बाद एसटीएफ और वन विभाग की जांच मऊगंज तक पहुंची। पिपराही से तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए। तस्करी नेटवर्क के अंतरराज्यीय कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।
सिंगरौली के विंध्यनगर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची आयुषी की मौत हो गई। चालक वाहन सहित फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश कर रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह