भोपाल स्थित पीपुल्स यूनिवर्सिटी को सायनाइड बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिला है। मेल में LTTE का नाम और श्रीलंका जैसे आत्मघाती हमले की चेतावनी दी गई थी।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
देश में पिछले कई दिनों से स्कूल-कॉलेज और कोर्ट परिसरों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। गुरूवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित पीपुल्स यूनिवर्सिटी (People's University) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूनिवर्सिटी प्रबंधन को एक धमकी भरा ई मेल मिला। इस ईमेल में कैंपस के भीतर सायनाइड बम प्लांट करने और उसे दोपहर 12:15 बजे उड़ाने का दावा किया गया था। पुलिस और बम स्क्वॉड ने घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद इसे एक "हॉक्स" (झूठी धमकी) माना जा रहा है।

यूनिवर्सिटी के डीन को मिली इस मेल में बेहद डराने वाली बातें लिखी थीं। मेल भेजने वाले ने दावा किया कि परिसर में सायनाइड बम लगाए गए हैं। धमकी में स्पष्ट रूप से कहा गया कि "11 बजे तक डॉक्टर और स्टूडेंट्स को बाहर निकाल लें, वरना श्रीलंका के ईस्टर हमले की तरह आत्मघाती ब्लास्ट किया जाएगा।" चौंकाने वाली बात यह है कि ईमेल में प्रतिबंधित संगठन LTTE का भी जिक्र किया गया था।

जैसे ही यूनिवर्सिटी प्रशासन को यह ईमेल मिला, तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। एहतियात के तौर पर क्लासरूम, OPD और प्रशासनिक भवनों को तुरंत खाली करवाया गया। बम निरोधक दस्ता (BDDS) और डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। निर्धारित समय (12:15 PM) बीत जाने के बाद भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
किसी की शरारत है..
अक्षय चौधरी, एसीपी

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के मंदसौर में महू-नीमच राजमार्ग पर ग्राम लखमाखेड़ी के पास तेज गति से चला रहे मिनी ट्रक चालक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रॉली पलटने से एक मासूम सहित दो की मौत हो गई। वही 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर आज स्वयंसेवक एकत्रीकरण होगा। कार्यक्रम में संघ के भोपाल विभाग के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों से 30 हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे। कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।