भोपाल रेल मंडल ने दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती हुई आवाजाही और सुविधा को ध्यान में रखते हुए आरक्षण केंद्रों (Passenger Reservation System - PRS) के संचालन के समय में परिवर्तन किया है।

हाइलाइट्स
भोपाल. स्टार समाचार वेब.
भोपाल रेल मंडल ने दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती हुई आवाजाही और सुविधा को ध्यान में रखते हुए आरक्षण केंद्रों (Passenger Reservation System - PRS) के संचालन के समय में परिवर्तन किया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Senior DCM) सौरभ कटारिया ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार (20 अक्टूबर) को मंडल के सभी आरक्षण केंद्र रविवार की भांति संचालित होंगे। इसका अर्थ है कि PRS का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।
यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अनारक्षित टिकट काउंटर (Unreserved Ticket Counters) अपने पूर्व निर्धारित समय पर नियमित रूप से कार्यरत रहेंगे।
दीपावली की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए, यात्रियों को घर बैठे टिकट बुक करने की सहूलियत प्रदान करने के लिए रेलवे ने डिजिटल सेवाओं को प्राथमिकता दी है। रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर आरक्षण सेवा 24 घंटे चालू रहेगी।टिकटिंग व्यवस्था सशक्त, 60 से अधिक टिकट जांचकर्मी तैनात
मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी के निर्देशन पर त्योहारों के मौसम में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने और सहज टिकटिंग सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने टिकटिंग व्यवस्था को और मजबूत किया है।
विशेष ड्यूटी: भोपाल, इटारसी, बीना सहित मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर 60 से अधिक टिकट जांचकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।
अलर्ट मोड: यात्रियों को सहज और त्वरित टिकटिंग सेवा देने के लिए मंडल के 88 रेलवे स्टेशनों पर संचालित 57 अनारक्षित टिकट विंडो, 21 संयुक्त टिकट विंडो, 25 जन साधारण टिकट बुकिंग सेवा केंद्र, 47 ऑटोमैटिक टिकट वेडिंग मशीन और 20 आरक्षित टिकट काउंटर को 'अलर्ट मोड' पर रखा गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।