×

भोपाल: लैब टेक्नीशियन से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी नीरज पाटीदार फरार

भोपाल के कोलार इलाके में एक लैब टेक्नीशियन ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी नीरज पाटीदार के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, जो तीन महीने से पीड़िता के साथ रिश्ते में था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

By: Ajay Tiwari

Jul 30, 20255:19 PM

view5

view0

भोपाल: लैब टेक्नीशियन से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी नीरज पाटीदार फरार

भोपाल:  स्टार समाचार वेब.
भोपाल में एक लैब टेक्नीशियन के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक ने लगातार तीन महीने तक उसका यौन शोषण किया और अब शादी से इनकार कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोलार इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय एक युवती, जो एक निजी लैब में लैब टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत है, ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी की पहचान नीरज पाटीदार के रूप में हुई है, जो एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। दोनों की मुलाकात एक कैफे में हुई थी, जिसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी नीरज 12 मार्च को उसे अपने घर ले गया, जहाँ उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा और उसे शादी का झूठा वादा देकर गुमराह करता रहा।

राजी हो गया, फिर मुकर गया

पीड़िता के अनुसार, अप्रैल माह में नीरज शादी के लिए राजी भी हो गया था, लेकिन बाद में वह अपने वादे से मुकर गया।इससे परेशान होकर पीड़िता बुधवार को थाने पहुँची और नीरज पाटीदार के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी नीरज पाटीदार अभी तक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल SIR 2025: वोटर लिस्ट अपडेट के लिए sirbhopal.com पोर्टल लॉन्च, फॉर्म वापसी धीमी

1

0

भोपाल SIR 2025: वोटर लिस्ट अपडेट के लिए sirbhopal.com पोर्टल लॉन्च, फॉर्म वापसी धीमी

भोपाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत 2003 की वोटर लिस्ट खोजने के लिए https://sirbhopal.com पोर्टल शुरू। कलेक्टर ने दी जानकारी, लेकिन केवल 7.37% फॉर्म वापस आना प्रशासन के लिए चिंता का विषय।

Loading...

Nov 20, 20254:54 PM

भोपाल में डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड: रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 68 लाख की ठगी

2

0

भोपाल में डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड: रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 68 लाख की ठगी

भोपाल के शाहपुरा इलाके में रिटायर्ड बैंक मैनेजर दयाराम देशमुख के साथ खुद को पुलिस अधिकारी बताकर 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर 68 लाख रुपये की ठगी। स्टेट साइबर सेल में मामला दर्ज।

Loading...

Nov 20, 20254:33 PM

मध्यप्रदेश... गुना में ट्रक ने मारी टक्कर... कार सवार तीन युवकों की मौत

2

0

मध्यप्रदेश... गुना में ट्रक ने मारी टक्कर... कार सवार तीन युवकों की मौत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में आरोन मार्ग पर ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। इसमें से दो की हालत गंभीर होने पर भोपाल रेफर किया गया है। मृतकों के नाम आकाश चौरसिया, नमोनारायण मीणा और मनीष बताए गए हैं।

Loading...

Nov 20, 20252:51 PM

मध्यप्रदेश... नगरीय क्षेत्रों में भूमिहीन परिवारों को मिलेगा आवासीय पट्टा

2

0

मध्यप्रदेश... नगरीय क्षेत्रों में भूमिहीन परिवारों को मिलेगा आवासीय पट्टा

राज्य सरकार ने नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले भूमिहीन और आवासहीन परिवारों को आवासीय भूमि के पट्टाधिकार प्रदान करने के लिए आज से व्यापक अभियान शुरू किया है। आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग संकेत भोंडवे ने बताया कि यह अभियान 13 दिसंबर-2025 तक चलेगा।

Loading...

Nov 20, 20252:35 PM

मध्यप्रदेश पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा शुरू करने वाला देश का पहला राज्य

4

0

मध्यप्रदेश पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा शुरू करने वाला देश का पहला राज्य

प्रदेश में पर्यटन यात्रा अब और तेज और सुविधाजनक होने जा रही है। प्रदेश में पहली बार एक ऐसी टूरिज्म हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है, जिसके जरिए श्रद्धालु और पर्यटक प्रमुख धार्मिक, प्राकृतिक व वन्यजीव पर्यटन स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे। पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा का नियमित संचालन गुरुवार शुरू से हो गया है।

Loading...

Nov 20, 20252:13 PM