भोपाल में देशविरोधी गतिविधियों के मामले में बड़ा खुलासा। एटीएस ने मोहम्मद फराज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत और नईम अब्दुल्ला को 4 दिन की रिमांड पर भेजा। टेलीग्राम के जरिए युवाओं को जोड़ने का था प्लान।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
देशविरोधी गतिविधियों और कथित आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले में गिरफ्तार आरोपियों, मोहम्मद फराज और नईम अब्दुल्ला को मंगलवार को विशेष न्यायाधीश डॉ. मुकेश मलिक की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मोहम्मद फराज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में जेल भेज दिया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने नईम अब्दुल्ला को 4 दिन के लिए एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) की रिमांड पर सौंप दिया है।

ATS ने अदालत को सूचित किया कि मामले की गहन जांच जारी है और नेटवर्क के तार खंगालने के लिए नईम अब्दुल्ला से पूछताछ अनिवार्य है। जांच एजेंसी मुख्य रूप से आरोपियों के डिजिटल संपर्कों, विदेशी कनेक्शन, संदिग्ध आर्थिक लेन-देन और नेटवर्क से जुड़ी अन्य गतिविधियों की कड़ी से कड़ी जोड़ रही है। इस मामले में अब तक भोपाल से फराज, देवबंद से नईम अब्दुल्ला, अलवर से शाकिर मेव और धार से हाजी अजहर की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा, हरियाणा के नूंह से भी एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए भोपाल लाया गया है।
शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप्स का इस्तेमाल कर युवाओं को बरगलाने और उन्हें नेटवर्क से जोड़ने का काम कर रहे थे। मुख्य आरोपी मोहम्मद फराज पिछले चार वर्षों से डिजिटल गतिविधियों में सक्रिय था। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े वीडियो साझा करता था और युवाओं को प्रभावित करने के लिए ग्रुप्स बनाता था। अब एटीएस इसी डिजिटल रिकॉर्ड और फंडिंग के स्रोतों को खंगाल रही है ताकि इस नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।
यह भी पढ़ें..
एटीएस काखुलासा: भोपाल से शुरू हुए टेरर नेटवर्क की चार राज्यों तक फैली हैं जड़ें
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह