त्विषा शर्मा केस, Bhopal Twisha Sharma Case, CBI Investigation, Bhopal News, Twisha Sharma Death Case, CBI Recreation, भोपाल क्राइम न्यूज, हाई प्रोफाइल केस

हाई प्रोफाइल त्विषा शर्मा मौत मामले की जांच
सीबीआई ने फिर घटनाक्रम का रि-क्रिएशन किया
80 किलो वजनी डमी से किया रि-क्रिएशन
भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी भोपाल के चर्चित हाई प्रोफाइल त्विषा शर्मा मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई ने सोमवार को एक बार फिर घटनाक्रम का रि-क्रिएशन किया। जांच एजेंसी आरोपी पति समर्थ सिंह और सास, सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरीबाला सिंह को लेकर बागमुगालिया एक्सटेंशन स्थित घर पहुंची, जहां घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की दोबारा जांच की गई।
सीबीआई टीम सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आरोपियों को लेकर घटनास्थल पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कटारा हिल्स थाना पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग कर इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी थी। जांच के दौरान एजेंसी 80 किलो वजनी डमी भी साथ लेकर पहुंची, क्योंकि मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार त्विषा शर्मा का वजन करीब 80 किलो बताया गया था।
सीबीआई अधिकारियों ने घर की छत पर बने उस एंगल का निरीक्षण किया, जहां कथित तौर पर त्विषा शर्मा फंदे पर लटकी मिली थीं। जांच टीम ने उसी स्थान पर डमी को फंदे से लटकाकर घटनाक्रम को दोबारा समझने का प्रयास किया। साथ ही यह भी जांचा गया कि शव को नीचे किस तरह उतारा गया था और उस समय मौके पर कौन-कौन मौजूद था।
जांच के दौरान समर्थ सिंह ने दोहराया कि उसने त्विषा के साथ किसी प्रकार की मारपीट नहीं की थी। उसका दावा है कि शरीर पर मिली चोटें फंदे से उतारने और अस्पताल पहुंचाने की जल्दबाजी के दौरान लगी हो सकती हैं।
हालांकि सीबीआई का फोकस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दर्ज चोटों और घटनास्थल की परिस्थितियों के बीच सामंजस्य स्थापित करने पर बना हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक, घटनाक्रम दोहराने के बावजूद जांच अधिकारियों को अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि शरीर पर मिली कई चोटें आखिर किन परिस्थितियों में आईं। इसी को लेकर सीबीआई ने समर्थ सिंह और गिरीबाला सिंह से दोबारा पूछताछ भी की।
सीबीआई अब घटनास्थल, मेडिकल रिपोर्ट और आरोपियों के बयानों का मिलान कर मामले की अंतिम कड़ियां जोड़ने में लगी हुई है। गौरतलब है कि त्विषा शर्मा मौत मामला प्रदेश के चर्चित मामलों में शामिल है और इसकी जांच फिलहाल सीबीआई कर रही है।
यह भी पढ़िए....
मध्यप्रदेश: हाईकोर्ट से पूर्व जज को लगा झटका... गिरिबाला सिंह को सीबीआई ने घर से किया गिरफ्तार
भोपाल: ट्विशा शर्मा मौत केस... सीबीआई एफआईआर दर्ज कर बढ़ाया जांच का दायरा... सास के घर पहुंची टीम
ट्विशा शर्मा की मौत पर सीजेआई की दो टूक- केस को सनसनीखेज न बनाया जाए ... निष्पक्ष जांच जरूरी
खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर मिनी बस अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल पर पलट गई। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हुए। तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
त्विषा शर्मा केस, Bhopal Twisha Sharma Case, CBI Investigation, Bhopal News, Twisha Sharma Death Case, CBI Recreation, भोपाल क्राइम न्यूज, हाई प्रोफाइल केस
सतना में पहली ही बारिश ने स्मार्ट सिटी के दावों की पोल खोल दी। जलभराव, बिजली कटौती, नालियों का गंदा पानी घरों और दुकानों में घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकभवन पहुंचकर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल प्को मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्रम और बाबा महाकाल की प्रतिकृति भेंट कर उनका अभिवादन किया।
जबलपुर बरगी बांध क्रूज हादसे की न्यायिक जांच तेज। चश्मदीद ने जस्टिस संजय द्विवेदी को सौंपे वीडियो साक्ष्य। एम्बुलेंस में मेडिकल स्टाफ न होने और SDRF की देरी पर उठे सवाल।
भोपाल के गुनगा में 12वीं की होनहार छात्रा खुशी कुशवाहा ने पिता की डांट से नाराज होकर सल्फास खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत।
MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर को ₹388 करोड़ के 43 विकास कार्यों की सौगात दी। शुजालपुर से कॉलेज चलो अभियान का आगाज करते हुए आयुर्वेदिक कॉलेज का भूमि-पूजन किया। पढ़ें मुख्य घोषणाएं।
Indore News: इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर सिमरोल के पास नर्मदा-क्षिप्रा लिंक प्रोजेक्ट की पाइपलाइन फटने से हड़कंप मच गया। बंदर के कारण ट्रिपिंग होने से बढ़ा बैकप्रेशर, कई फीट ऊपर उठा पानी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
MP के शहडोल (Shahdol) में दिल दहलाने वाला मामला। हिरवार गांव में मां अनीता सिंह ने अपनी 3 बेटियों को कीटनाशक देकर खुद भी जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रीवा संभाग में 700 से अधिक प्राचार्यों और व्याख्याताओं को क्रमोन्नति लाभ देने की तैयारियों पर सवाल उठे हैं। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने नियमों का हवाला देते हुए प्रस्तावित सूची को स्वीकृति देने से इंकार कर दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह