भोपाल में एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के 63 युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू। मुख्यमंत्री मोहन यादव और नरेंद्र सिंह तोमर ने लोकतंत्र व युवा नेतृत्व पर साझा किए विचार।

राजधानी भोपाल में युवा विधायकों का दो दिनी सममेलन शुरू
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार से दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' काआगाज हुआ। इसमें मध्य प्रदेश सहित राजस्थान और छत्तीसगढ़ के 63 युवा विधायक (45 वर्ष से कम आयु) शिरकत कर रहे हैं। सम्मेलन के पहले दिन लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सहभागिता पर गहन चर्चा हुई।

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक महत्वपूर्ण बिंदु रखा। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र किसी पश्चिमी देश के मॉडल की फोटोकॉपी नहीं है। यह हमारी सदियों पुरानी सभ्यता, सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं की कोख से जन्मा है।
मुख्यमंत्री ने युवा जनप्रतिनिधियों को गुरुमंत्र देते हुए कहा कि राजनीति में अनुशासन और व्यवहार में शालीनता ही एक नेता की असली पहचान है। विधायकों को केवल सत्ता का हिस्सा नहीं बनना चाहिए, बल्कि अपने क्षेत्र की समस्याओं को गहराई से समझकर जनता के बीच रहना चाहिए। भारत 2047 तक 'विकसित भारत' बनने की ओर अग्रसर है और इसमें युवा नेतृत्व की भूमिका सबसे अहम है।
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने संबोधन में डॉ. भीमराव अंबेडकर का स्मरण करते हुए कहा कि किसी भी संविधान की सफलता उसे चलाने वालों की 'नीयत' पर निर्भर करती है। उन्होंने युवाओं को 'बदलाव का वाहक' बताया और कहा कि जब नागरिक सक्रिय होते हैं, तभी जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी के प्रति अधिक सजग होते हैं।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने युवाओं के राजनीतिक कौशल को निखारने के लिए छात्र संघ चुनावों की बहाली पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कॉलेज स्तर से ही नेतृत्व की नींव पड़ती है। सिंघार ने विधायकों को सुझाव दिया कि सीमित संसाधनों के बीच जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना ही असली चुनौती और सफलता है।
सम्मेलन की शुरुआत पारंपरिक लोक नृत्यों के साथ हुई, जिसने मध्य प्रदेश की समृद्ध विरासत की झलक पेश की। इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित रहे।
आगे क्या होगा?
कुल सत्र: दो दिनों में कुल 5 वैचारिक सत्र आयोजित होंगे।
31 मार्च का एजेंडा: सम्मेलन के अंतिम दिन 'विकसित भारत 2047: चुनौतियां और उत्तरदायित्व' विषय पर मंथन होगा।
मुख्य अतिथि: समापन सत्र में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के शामिल होने की संभावना है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह