भोपाल के शाहपुरा इलाके में जेके अस्पताल के पीछे कलियासोत नदी में एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आरोपियों ने शव को पत्थरों से बांधकर नदी में फेंका था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

एआइ्र इमैज
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ममता और मानवता को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक कलयुगी मां या परिवार ने जन्म के तुरंत बाद एक मासूम नवजात को मौत के घाट उतार दिया। नवजात के शव को पत्थरों से बांधकर कलियासोत नदी में फेंक दिया गया था, ताकि वह कभी सतह पर न आ सके।
घटना शाहपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जेके अस्पताल के पीछे बहने वाली कलियासोत नदी की है। स्थानीय निवासियों ने नदी के पानी में एक संदिग्ध वस्तु को तैरते हुए देखा। जब लोगों ने पास जाकर देखा, तो उनके होश उड़ गए। पानी की सतह पर एक से दो दिन के नवजात शिशु का शव उतरा रहा था। चौंकाने वाली बात यह थी कि मासूम के शरीर को भारी पत्थरों से बांधा गया था, जिससे साफ जाहिर होता है कि इसे सोची-समझी साजिश के तहत छिपाने की कोशिश की गई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस जगह शव मिला वहां पानी करीब दो फीट गहरा था। आरोपियों ने शव को डुबाने के उद्देश्य से भारी पत्थर बांधे थे, लेकिन पानी में रहने के कारण नवजात का शरीर फूल गया और वह तैरकर सतह पर आ गया। इस खौफनाक मंजर को देखकर मौके पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही शाहपुरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी संतोष मरकाम ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, घटनास्थल की ओर जाने वाले रास्तों और आसपास के अस्पतालों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
इसके साथ ही पुलिस स्थानीय प्रसूति केंद्रों, निजी क्लीनिकों और सरकारी अस्पतालों से पिछले दो दिनों में हुए जन्मों का रिकॉर्ड भी जुटा रही है, ताकि नवजात के माता-पिता की पहचान की जा सके।
कलियासोत नदी के शांत पानी में तैरता उस मासूम का शव केवल एक अपराध की कहानी नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज की संवेदनाओं पर भी एक बड़ा सवालिया निशान लगाता है। आखिर ऐसी क्या मजबूरी या सामाजिक डर था, जिसके कारण एक अजन्मे को दुनिया में आते ही इस बेरहमी से मौत के हवाले कर दिया गया? पुलिस फिलहाल सभी कानूनी और सामाजिक पहलुओं को ध्यान में रखकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
यह भी पढे..

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।