मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।

प्रभारी पहले संगठनात्मक दौरे पर
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने अपने पहले संगठनात्मक दौरे के दौरान भोपाल में पार्टी की कोर कमेटी और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश देते हुए अनुशासन, सादगी और जनता के कल्याण पर जोर दिया।
संभाग और जिला प्रभारियों के साथ बैठक में बिप्लब देब ने स्पष्ट कहा कि आपसी मतभेद और गुटबाजी को बातचीत के जरिए तीन महीने के भीतर सुलझा लिया जाए। यदि समझाने के बावजूद कोई नहीं मानता है, तो ऐसे लोगों के नाम और मोबाइल नंबर की सूची प्रदेश नेतृत्व और प्रभारी को भेजी जाए ताकि उचित कदम उठाए जा सकें।

देब ने नेताओं के स्वागत में जेसीबी के जरिए फूल बरसाने की संस्कृति को तुरंत प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने बड़ी मालाओं और शक्ति प्रदर्शन के दिखावे की बजाय सादगी अपनाने की बात कही। साथ ही, होर्डिंग और बैनर पर नेताओं की बड़ी तस्वीरें लगाने के बजाय केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने को कहा।
उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी संगठन का इस्तेमाल खुद के प्रचार के लिए बिल्कुल नहीं होना चाहिए। पदाधिकारियों का मुख्य कार्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सत्ता में बने रहने के लिए नहीं, बल्कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का जीवन स्तर सुधारने के लिए काम करती है।
मध्य प्रदेश दौरे को लेकर देब ने कहा कि वे संगठन के व्यक्ति हैं और कार्यकर्ताओं से सीखने आए हैं। आने वाले समय में वे जिलों, गांवों और बूथ स्तर तक जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय के साथ अगले दो-तीन महीनों में जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।