शिवपुरी की पिछोर सीट से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी को पार्टी ने नोटिस जारी किया है। बेटे की थार से हुए एक्सीडेंट और पुलिस अधिकारी को धमकी देने के मामले में 3 दिन में जवाब मांगा गया है।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर जवाब मांगा है। यह कार्रवाई विधायक द्वारा पुलिस अधिकारी को दी गई विवादित टिप्पणी और धमकी के बाद की गई है।
विवाद की शुरुआत 16 अप्रैल को हुई, जब विधायक के बेटे दिनेश लोधी की थार गाड़ी ने करैरा में एक बाइक और पैदल चल रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में 5 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में दिनेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गाड़ी जब्त कर ली थी।
हादसे के बाद जब पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, तो विधायक प्रीतम लोधी भड़क गए। उन्होंने एसडीओपी (SDOP) आयुष जाखड़ को सीधे तौर पर धमकी देते हुए कहा करैरा के एसडीओपी के बंगले को 10 हजार लोगों के साथ जाकर गोबर से भर देंगे। मेरा मुक्का पहले ढाई किलो का था, अब ढाई सौ किलो का हो गया है। करैरा तेरे डैडी का नहीं है, दम हो तो रोक लेना। विधायक ने आलाकमान पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या उन्हें निर्देश दिल्ली से मोदी, अमित शाह या सिंधिया भेज रहे हैं?
मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मध्य प्रदेश इकाई से विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी, जिसके बाद यह नोटिस जारी हुआ। वहीं, विपक्ष ने इसे हाथों-हाथ लिया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा अब 'गुंडा पार्टी' बनती जा रही है और इनके विधायक कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
नोटिस को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का कहना है कि उन्हें अभी तक आधिकारिक रूप से कोई पत्र नहीं मिला है। उन्होंने कहा, "जैसे ही नोटिस मिलेगा, मैं पार्टी के सामने अपना पक्ष रखूंगा और उचित जवाब दूंगा।" विधायक का दावा है कि उन्होंने खुद एसपी से कहकर बेटे पर एफआईआर करवाई थी।
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बीना विधायक निर्मला सप्रे एक बार फिर विधानसभा अध्यक्ष के सामने पेश नहीं हुईं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने देरी पर उठाए सवाल। जानें क्या है पूरा मामला और अगली सुनवाई की तारी
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 30 दिनों के भीतर सभी आरटीओ चेक पोस्ट फिर से खोलने का आदेश दिया है। ओवरलोडिंग और सड़क हादसों को रोकने के लिए जस्टिस विशाल मिश्रा ने यह बड़ा फैसला सुनाया
शिवपुरी की पिछोर सीट से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी को पार्टी ने नोटिस जारी किया है। बेटे की थार से हुए एक्सीडेंट और पुलिस अधिकारी को धमकी देने के मामले में 3 दिन में जवाब मांगा गया है।
भोपाल में नर्सिंग छात्रा से एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार की ठगी। परिचित युवकों ने दिया झांसा, पुलिस ने अमर छावा को किया गिरफ्तार, मुकुल त्यागी फरार
मध्यप्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि वर्तमान मिडिल ईस्ट संघर्ष से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए भारत सरकार द्वारा पीएनजी नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर, ऐसे स्थानों पर जहां पर सीजीडी संस्था की पाईलाईन मौजूद है, घरेलू, व्यावयिक एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं को एलपीजी से पीएनजी पर शिफ्ट किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा वर्ष 2026 के लिए देश भर के 10 प्रमुख शहरों को सेफ सिटीज परियोजना के अंतर्गत चयनित किया गया है, जिसमें मध्यप्रदेश से ऐतिहासिक नगरी एवं आदिवासी बाहुल्य धार जिले को शामिल किया गया है।
लोकसभा में नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल पास नहीं हो पाने के बाद भाजपा महिलाओं का समर्थन जुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी के चलते मध्य प्रदेश में लंबे समय से रुकी हुईं राजनीतिक नियुक्तियों के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।
मध्यप्रदेश के इंदौर में भाजपा की राष्ट्रीय स्तर का एक दिवसीय शिविर बुधवार को सुबह 10 बजे शुरू हुआ। उद्घाटन सत्र के अलावा अलग-अलग सत्र भी आयोजित किए गए। जिन राज्यों में चुनाव हैं, वहां के पदाधिकारियों को बुलाया नहीं गया था। भाजपा ने इस तरह के शिविरों के जरिए आगामी चुनावों की तैयारी को और मजबूत करने पर जोर दिया।
मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के धनवंतरी नगर चौक पर दरम्यानी रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह