सनी देओल की 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। फिल्म की सफलता के बीच वरुण धवन ने अपनी स्माइल और एक्टिंग को लेकर हुए ट्रोल पर चुप्पी तोड़ी है।

एंटरटेनमेंट डेस्क। स्टार समाचार वेब
सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई है। फिल्म ने अपने पांचवें दिन 23.31 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल नेट कलेक्शन अब 216 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। जहां एक तरफ फिल्म सफलता के झंडे गाड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ मुख्य अभिनेता वरुण धवन ने अपनी एक्टिंग और स्माइल को लेकर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है।
रिलीज से पहले फिल्म के सदाबहार गाने 'घर कब आओगे...' में वरुण धवन की स्माइल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मीम्स बने थे। ट्रोलर्स ने वरुण की कास्टिंग पर सवाल उठाते हुए उनके एक्सप्रेशन्स का मजाक उड़ाया था। कुछ ने तो यहां तक कह दिया था कि वरुण "टेढ़ा मुंह" करके स्माइल करते हैं।
ट्रोलिंग के इस दौर में वरुण को इंडस्ट्री से भरपूर समर्थन मिला है। उनकी करीबी दोस्त आलिया भट्ट ने वरुण की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की। वहीं, निर्देशक शशांक खेतान ने एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा:
"आपकी स्माइल भले ही टेढ़ी है, लेकिन आपका दिल साफ है और आंखों में सच्चाई है। बॉर्डर 2 में आपने एक सॉलिड और ईमानदार परफॉर्मेंस दी है।"
वरुण ने इस पोस्ट को री-शेयर करते हुए संकेत दिया कि उन्हें नेगेटिविटी से कोई फर्क नहीं पड़ता।
ट्रेलर लॉन्च के दौरान ही वरुण ने साफ कर दिया था कि वे हेटर्स को शब्दों के बजाय अपने काम से जवाब देना पसंद करते हैं। वरुण ने कहा, "नंबर्स से ज्यादा मेरे लिए एक अच्छी फिल्म बनाना जरूरी है। मैं उस स्कूल से आता हूं जहां आपका काम बोलता है।" फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दर्शकों ने वरुण के किरदार को अपना लिया है।
बॉर्डर 2 की स्टार कास्ट:
फिल्म में सनी देओल के साथ अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' अपनी भव्यता और बजट को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में फिल्म को नए नाम और बदले हुए रन टाइम के साथ रिलीज किया जा सकता है।
महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को 'विमल इलायची' के सरोगेट विज्ञापनों के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राज्य में पान मसाला पर लगे प्रतिबंध के बीच यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
सनी देओल, करण देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर ‘बटवारा 1947’ की विस्तृत समीक्षा। जानें यह फिल्म बंटवारे के दौर में नफरत से परे इंसानियत की कहानी कैसे बयां करती है।
भारतीय फिल्म फेस्टिवल आफ मेलबर्न-2026 के विजेताओं का ऐलान हो गया है। इस साल फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों और शानदार फिल्मों को सम्मान मिला। वहीं दिग्गज एक्ट्रेस रेखा को एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा रानी मुखर्जी को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे करने के लिए खास सम्मान मिला।
लंबे समय से अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान का नाम चर्चा में बना हुआ है। मंगलवार को मेकर्स की तरफ से ये एलान किया गया था कि 12 अगस्त यानी आज हैवान का टीजर रिलीज किया जाएगा। जिसके आधार पर तय समयानुसार साइकोलॉजिकल थ्रिलर हैवान का पहला टीजर सामने आ गया है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुनें ये 10 प्रसिद्ध देशभक्ति गीत, जो आपके दिल में देशप्रेम की भावना जगा देंगे।
साल 2026 में कमर्शियल तौर पर सफल फिल्मों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें धमाल-4 का नाम भी शामिल होगा। अजय देवगन की मल्टी स्टारर इस कॉमेडी फिल्म ने अपनी शानदार कहानी से थिएटर्स में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब धमाल-4 ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्में 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ओपनिंग प्रेडिक्शन की विस्तार से जानकारी।
तमिल एक्टर और राजनीतिक नेता विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक मामले में बड़ा मोड़ आया है। संगीता ने चेंगलपट्टू जिला अदालत से अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली है।
काजोल के जन्मदिन पर पति अजय देवगन और बहन तनीषा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर प्यार भरे पोस्ट शेयर किए हैं। अजय ने मजाकिया अंदाज में जोक्स का जिक्र किया, वहीं तनीषा ने पुरानी तस्वीर साझा की।