केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भोपाल में ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ किया। जानिए इस भव्य आयोजन, संगीत, नृत्य और मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जुड़ी खास बातें।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रवीन्द्र भवन, भोपाल में आयोजित ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रिक्स राष्ट्र केवल आर्थिक या राजनीतिक साझेदारी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये साझी संस्कृति, शांति, पारस्परिक सम्मान और समावेशी विकास की गहरी भावना से जुड़े हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक महत्ता को रेखांकित करते हुए भीमबेटका के शैलचित्रों, सांची के स्तूपों, खजुराहो के मंदिरों और यहाँ के जनजातीय समुदायों का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने 'वसुधैव कुटुंबकम' और 'अतिथि देवो भव' के भारतीय जीवन दर्शन को रेखांकित करते हुए कहा कि संगीत और कला मानव आत्मा की सार्वभौमिक भाषा हैं, जो विभिन्न सभ्यताओं को मित्रता और शांति के सूत्र में पिरोती हैं।

ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए विश्व शांति और वैश्विक सद्भाव का संदेश दिया गया। लगभग 32 मिनट के विशेष संगीत कार्यक्रम की शुरुआत ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ मंगलाचरण से हुई। इसके बाद ‘भारतीय संगीत के रंग’ के तहत हिंदुस्तानी और कर्नाटक संगीत का समन्वय प्रस्तुत किया गया। इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण ‘ब्रिक्स पीस सॉन्ग’ रहा, जिसमें बेलारूस, ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात सहित विभिन्न देशों के कलाकारों ने अपनी सांगीतिक परंपराओं के माध्यम से शांति और मित्रता का संदेश दिया।
महोत्सव में मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा ‘अमृतस्य मध्यप्रदेश’ शीर्षक से 35 मिनट की नृत्य-नाट्य प्रस्तुति दी गई। इसमें राज्य की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत को मंचित किया गया। इस प्रस्तुति में 125 से अधिक कलाकारों ने कथक, भरतनाट्यम, मोहिनीअट्टम, मणिपुरी, समकालीन नृत्य, मार्शल आर्ट और गोंड, बैगा, मटकी व बधाई जैसे लोक नृत्यों सहित कुल 12 नृत्य विधाओं का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। इसके अलावा, मध्य प्रदेश की पारंपरिक वस्त्र परंपरा को प्रदर्शित करते हुए ‘चदरिया झीनी रे झीनी’ की प्रस्तुति पर लगभग 150 फीट लंबे विशेष लहंगे का प्रदर्शन किया गया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।