प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले हुई द्विपक्षीय बैठक की विस्तृत जानकारी। व्यापार, रक्षा और ऊर्जा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा।

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने जा रहे 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई। लगभग 45 मिनट तक चली बैठक में दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने तथा कई रणनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद दोनों शीर्ष नेता एक ही वाहन में सवार होकर भारत मंडपम में आयोजित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे।
शिखर सम्मेलन के दौरान भारत और रूस के बीच आपसी सांस्कृतिक और वैचारिक जुड़ाव का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्राचीन तमिल ग्रंथ 'तिरुक्कुरल' का रूसी भाषा में अनुवादित संस्करण भेंट किया। प्रधानमंत्री ने इस ग्रंथ को भाषाओं और सीमाओं से परे शाश्वत ज्ञान का प्रतीक बताया, जो दोनों देशों के बीच प्राचीन सभ्यताओं के आत्मीय रिश्तों को और मजबूत करता है।
मोदी-पुतिन की इस द्विपक्षीय वार्ता का मुख्य केंद्र बिंदु आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयां देना रहा। दोनों नेताओं ने वर्ष 2030 तक भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 100 अरब अमेरिकी डॉलर के महत्वाकांक्षी लक्ष्य तक पहुंचाने की दिशा में ठोस कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की। इसके साथ ही, भारतीय उत्पादों और कंपनियों के लिए रूसी बाजार तक पहुंच को और अधिक सुगम व व्यापक बनाने पर भी जोर दिया गया।
भारत में 'इनोप्रॉम' (INNOPROM) के माध्यम से औद्योगिक सहभागिता को बढ़ावा देने पर विशेष मंथन हुआ। बैठक के दौरान दोनों देशों ने निम्नलिखित प्रमुख क्षेत्रों में मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई:
रेलवे और बुनियादी ढांचा: रेल क्षेत्र के विकास और टनल (सुरंग) निर्माण परियोजनाओं में तकनीक का आदान-प्रदान।
स्टील वैल्यू चेन: स्टील सेक्टर में मूल्य श्रृंखला (Value Chain) को विकसित करने और कारोबारियों के बीच आपसी संबंधों (B2B) को बढ़ावा देना।
सिविल न्यूक्लियर एनर्जी: ईंधन चक्र (Fuel Cycle) और संयंत्रों के संपूर्ण जीवन-चक्र में सहयोग के जरिए नागरिक परमाणु ऊर्जा साझेदारी को मजबूत करना।
दोनों देशों के बीच मानव संसाधन और गतिशीलता (Mobility) समझौते के तहत रूस में भारतीय कुशल कामगारों की संख्या बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा, भविष्य की तकनीकी जरूरतों को देखते हुए महत्वपूर्ण खनिजों (Critical Minerals) के क्षेत्र में सहभागिता बढ़ाने तथा रणनीतिक संयुक्त उपक्रमों (Strategic Joint Ventures) के जरिए उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी सहमति बनी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए ब्रिक्स के 20 साल पूरे होने और इसकी आर्थिक ताकत पर चर्चा की। जानिए ब्रिक्स की वैश्विक हिस्सेदारी और विकास से जुड़ी खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले हुई द्विपक्षीय बैठक की विस्तृत जानकारी। व्यापार, रक्षा और ऊर्जा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा।
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने BRICS बिजनेस फोरम में सदस्य देशों से पेमेंट सिस्टम लिंक करने, लोकल करेंसी में ट्रेड और डिजिटल व्यापार को सुगम बनाने की अपील की।
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आज तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) बोलेरो के बीच भीषण टक्कार हुई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंच गए हैं। पुतिन का प्लेन रात करीब 3 बजे नई दिल्ली पहुंचा। एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री केवी सिंह ने उनका स्वागत किया। रेड कार्पेट और गार्ड आॅफ आॅनर के बाद पुतिन का काफिला एयरपोर्ट से रवाना हुआ।
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी एयरलाइंस के पायलटों के लिए ड्रग परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। जानिए क्या हैं नए नियम और एयर इंडिया की किस घटना के बाद लिया गया यह बड़ा फैसला।
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग और लैंड-फॉर-जॉब घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने का आदेश दिया है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गालवान हिंसा के 6 साल बाद BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक और व्यापारिक एजेंडे की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
मायावती के राजनीति से संन्यास लेने के सुझाव पर आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने बसपा सुप्रीमो यानी अपनी समधन को संदेश लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि आपका आदेश मेरे लिए अंतिम शब्द है। आकाश आनंद को गुमराह करने का आरोप निराधार है। मैं संन्यास लेने के लिए तैयार हूं।
बेंगलुरु का एक स्टार्टअप कुत्तों की सूंघने की अद्भुत क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मिलाकर कैंसर की शुरुआती पहचान की नई तकनीक विकसित कर रहा है। इस अनोखी रिसर्च के बारे में विस्तार से यहाँ जानें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह