विरोध के लिए कुछ भी करेंगे। देंगे लोकतंत्र का वास्ता, लेकिन मर्यादा को दरकिनार कर देंगे, कुछ ऐसा ही तमाशा विपक्ष का देखने को मिल रहा है। बात मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफत की है। इंडिया ब्लॉक शुक्रवार को को की अगुवाई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक अनूठा राजनीतिक प्रदर्शन करने जा रहा है।

होटल में अनुमति नहीं मिलने के बाद खड़गे के आवास को चुना
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
विरोध के लिए कुछ भी करेंगे। देंगे लोकतंत्र का वास्ता, लेकिन मर्यादा को दरकिनार कर देंगे, कुछ ऐसा ही तमाशा विपक्ष का देखने को मिल रहा है। बात मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफत की है। इंडिया ब्लॉक शुक्रवार को को की अगुवाई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक अनूठा राजनीतिक प्रदर्शन करने जा रहा है। इसमें संसद का मॉक सत्र आयोजित किया जाएगा और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए महाभियोग जैसी कार्यवाही का प्रतीकात्मक मंचन होगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस पूरी कवायद में अहम भूमिका निभाएंगे, जबकि लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार इस मॉक संसद सत्र की अध्यक्षता करेंगी। विपक्ष इस ‘सत्र’ का पहले दिल्ली के अशोका होटल में होना था, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के बाद अब इसे खड़गे के आवास, 10 राजाजी मार्ग पर आयोजित करने की तैयारी है।
इस तरह होगा मॉक महाभियोग
दरअसल, कांग्रेस और विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सचमुच में महाभियोग लाना चाहती है। इससे पहले कांग्रेस मॉक महाभियोग के जरिये दबाव बनाना चाहती है, इसलिए इस पहल को वास्तविक संवैधानिक कार्यवाही के बजाय एक राजनीतिक प्रतीकात्मक आयोजन के तौर पर देखा जा रहा है। इसमें संसद जैसी कार्यवाही का मंचन होगा। एक प्रस्ताव पेश किया जाएगा, इस प्रस्ताव को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे पेश करेंगे। इस दौरान पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार अध्यक्ष पद की भूमिका निभाएंगी।
मॉक महाभियोग दोपहर 3.30 बजे
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, इस आयोजन में विपक्षी सांसदों के साथ कानूनी विशेषज्ञ, वकील, न्यायविद और रकफ से प्रभावित होने का दावा करने वाले आम लोगों को भी शामिल किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता इसकी तैयारियों में जुटे हैं। विपक्ष ने पहले अशोका होटल में कार्यक्रम करने की योजना बनाई थी. इसके बाद रामलीला मैदान में आयोजन की कोशिश हुई, लेकिन वहां भी अनुमति नहीं मिलने का कांग्रेस ने आरोप लगाया। आखिरकार खड़गे के आवास को कार्यक्रम के लिए चुना गया।
हमें रोका तो पीएम मोदी के घर जाएंगे
केसी वेणुगोपाल ने कहा, यह साफ कर दूं, चाहे कुछ भी हो जाए, हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक मोदी-शाह की कठपुतली ज्ञानेश कुमार को हटा नहीं दिया जाता। अगर वे हमें यहां रोकते हैं, तो हम अमित शाह के घर, पीएम मोदी के घर जाएंगे, और वहां एक बड़ा धरना देंगे, लेकिन हम आखिर तक लड़ेंगे, और जब तक हमारा मिशन पूरा नहीं हो जाता।
वोट चोरी के आरोपों पर आर-पार
विपक्ष का यह कदम चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच आया है। इंडिया ब्लॉक के दलों का आरोप है कि मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों और मतदाताओं के नाम काटे जाने के मामलों पर चुनाव आयोग ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। विपक्ष ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। इससे पहले भी विपक्ष संसद में ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए नोटिस देने की कोशिश कर चुका है। इस साल अप्रैल में लोकसभा और राज्यसभा के पीठासीन अधिकारियों ने ऐसे नोटिस खारिज कर दिए थे। विपक्ष अब फिर से संसद में प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है।

प्रयागराज के बरईपुर गांव में राकेश यादव के घर जमीन के नीचे नीले ड्रमों में छिपाकर रखे गए 5 करोड़ रुपए कैश बरामद। पुलिस ने बिजली काटकर 4.5 घंटे तक चलाया सर्च अभियान।
चुनाव आयोग के खिलाफ 1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की बड़ी रैली। CJP नेता आशुतोष रांका ने समर्थन का ऐलान किया, राहुल गांधी ने छात्रों से की 'दिल्ली चलो' की अपील।
कोच्चि मर्सिडीज हिट-एंड-रन हादसे में जज के नाबालिग बेटे को अग्रिम जमानत मिलने पर पीड़िता के परिवार ने उठाए गंभीर सवाल। क्या कानून सबके लिए बराबर है?
राजकोट के हीरासर एयरपोर्ट पर पक्षी भगाने के दौरान सूखी घास में आग लग गई। रनवे पर भारी धुआं फैलने से विजिबिलिटी कम हुई और दिल्ली-राजकोट एअर इंडिया फ्लाइट को वडोदरा डायवर्ट करना पड़ा।
विरोध के लिए कुछ भी करेंगे। देंगे लोकतंत्र का वास्ता, लेकिन मर्यादा को दरकिनार कर देंगे, कुछ ऐसा ही तमाशा विपक्ष का देखने को मिल रहा है। बात मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफत की है। इंडिया ब्लॉक शुक्रवार को को की अगुवाई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक अनूठा राजनीतिक प्रदर्शन करने जा रहा है।
बिहार की राजधानी पटना में रामकृष्णनगर के खेमनीचक स्थित सब्जी मंडी में आज भीषण अग लगने से भारी नुकसान हो गया। तड़के तीन बजे के बाद अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
प्रशांत महासागर में सक्रिय हुए सुपर अल नीनो ने दुनिया भर के मौसम वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। क्लाइमेट इम्पैक्ट लैब द्वारा जारी अल नीनो हीट मॉर्टेलिटी ट्रैकर के अनुसार, इस खतरनाक मौसमी घटना के कारण अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 के बीच दुनिया भर में 3.73 लाख से अधिक अतिरिक्त मौतें हो सकती हैं।
उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में एमएलसी (विधान परिषद) की 28 सीटों पर हुए चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ। पीएम मोदी ने बैलेट पेपर चुनाव का जिक्र कर उठाए सवाल। जानिए किस राज्य में किस पार्टी ने मारी बाजी।
दिल्ली की ड्राफ्ट मतदाता सूची से 47 लाख नाम गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को घेरा। फॉर्म-6, 30 अक्तूबर की समयसीमा और मजदूरों के अधिकारों पर पूछे अहम सवाल।
केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 3% DA बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 63% हो गया है। जानें आपकी सैलरी और पेंशन में कितना इजाफा होगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह