बुधनी के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के 12 घर तोड़ने के मामले में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है और 'दूध का दूध, पानी का पानी' हो जाएगा।

बुधनी के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के 12 घर तोड़े जाने के मामले में केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। रविवार को गांव पहुंचकर इस कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताते हुए शिवराज ने इसे "जुल्म की पराकाष्ठा" बताया था और कहा था कि इन्हीं लोगों के वोटों से डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री बने हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि उन्होंने पूरी घटना की रिपोर्ट अधिकारियों से तलब कर ली है और मुख्य सचिव को भी इस संबंध में निर्देशित कर दिया है।
जांच कराने में कोई हर्ज नहीं- सीएम
मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में आश्वस्त किया कि निष्पक्ष जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पूरी तरह संवेदनशील है और यदि पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता ने कोई बात रखी है, तो उसकी जांच कराने में कोई हर्ज नहीं है।
कार्यकाल की सराहना की
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में शानदार कार्यकाल की सराहना करते हुए मध्य प्रदेश को पिछले करीब 12 वर्षों में मिली विकास की उपलब्धियों पर आभार व्यक्त करने का एक विशेष संकल्प भी पारित किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न पहलों का जिक्र करते हुए रोजगार, निवेश, महत्वाकांक्षी नदी जोड़ो परियोजनाओं, मेट्रो विस्तार, ऊर्जा उत्पादन और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में हुए कार्यों की रूपरेखा साझा की। उन्होंने प्रधानमंत्री की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके काम करने का मूल मंत्र 'We Will Do It' यानी असंभव लगने वाले कार्यों को भी अटूट संकल्प के साथ पूरा करना है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि एक तरफ उनकी बहन योजनाओं और काम की बात कर रही हैं, वहीं राहुल गांधी 'तांडव' की बात करते हैं। सीएम ने स्पष्ट किया कि भगवान शिव का तांडव सृजन और विसर्जन से जुड़ा है, इसे अराजकता से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उदाहरण देते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं और मर्यादाओं का पालन करने की सलाह दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया के ऐसे विरले नेता हैं जो जितनी बार विधायक बने, उतनी बार मुख्यमंत्री रहे और जितनी बार सांसद बने, उतनी ही बार देश के प्रधानमंत्री। 1984 के बाद देश में गठबंधन सरकारों का दौर आ गया था, लेकिन 2014 और 2019 में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर इतिहास रचा।
सीएम ने बताया कि गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। आयुष्मान भारत, आवास योजना, उज्ज्वला, पीएम स्वनिधि और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने आम जनता का जीवन आसान बनाया है। इसके साथ ही नोटबंदी, जीएसटी, जनविश्वास अधिनियम जैसे साहसिक निर्णयों के साथ यूपीआई, एआई मिशन, सेमीकंडक्टर मिशन और 2 लाख से अधिक स्टार्टअप्स के बल पर देश डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ा है।
मुख्यमंत्री ने धारा 370 के खात्मे, सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए देश की मजबूत सुरक्षा नीति को रेखांकित किया। उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम और उज्जैन के श्री महाकाल लोक के विकास से धार्मिक पर्यटन में आई तेजी का जिक्र किया। साथ ही चंद्रयान मिशन और भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना की।
मध्य प्रदेश के विकास का खाका पेश करते हुए सीएम ने केन-बेतवा, पार्वती-कालीसिंध-चंबल और ताप्ती नदी जोड़ो परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने गांधी सागर में 2,000 मेगावाट की पंप स्टोरेज परियोजना, कूनो में चीता संरक्षण, बालाघाट में नक्सलवाद पर नियंत्रण, भोपाल-इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के आधुनिक स्वरूप को राज्य की बड़ी उपलब्धि बताया।
राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में 65 लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं, जबकि 'लखपति दीदी' और 'ड्रोन दीदी' जैसी पहल महिला सशक्तीकरण को नई दिशा दे रही हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्तियां हो चुकी हैं और 1 लाख नए पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। अग्निवीरों को राज्य की सुरक्षा सेवाओं में 20% आरक्षण और 12 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का लक्ष्य रखा गया है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकारें 5 साल के लिए बनती हैं, लेकिन विजन दीर्घकालिक होना चाहिए। मध्य प्रदेश सरकार वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' और 'आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश' के लक्ष्य को ध्यान में रखकर दूरगामी नीतियों पर काम कर रही है।
बुधनी के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के 12 घर तोड़ने के मामले में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है और 'दूध का दूध, पानी का पानी' हो जाएगा।
भोपाल के गांधीनगर में नशीले कफ सिरप की फैक्ट्री के मामले में फरार 20 हजार के इनामी आरोपी अभिषेक निगम को एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार किया। अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार।
त्योहारों पर रेल यात्रियों के लिए राहत! भोपाल, रानी कमलापति और WCR होकर चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें। दानापुर, हरिद्वार, हजरत निजामुद्दीन और अंबेडकर नगर का शेड्यूल देखें।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपितों के वकीलों ने कानूनी चर्चा के लिए मुलाकात का समय बढ़ाने की मांग की है। 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में भी अहम सुनवाई होनी पूरी डिटेल्स पढ़ें।
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंडला के टाटरी में निजी स्कूल के बच्चों के साथ सहज संवाद किया। प्रार्थना सभा में शामिल होकर बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कान्हा नेशनल पार्क हमारे देश का नहीं, पूरे एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा नेशनल पार्क है। सघन वनों से आच्छादित कान्हा नेशनल पार्क मुख्यत बाघ, चीता, लकड़बग्घा, हाथी एवं अन्य कई वन्य जीवों से समृद्ध है।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी इंटरनेट संचार व्यवस्था में बदलाव की बड़ी और सख्त पहल की है। बढ़ते साइबर हमलों और अनधिकृत एक्सेस के खतरे को देखते हुए सरकार ने नए नियम लागू कर दिए हैं। इसके तहत राज्य के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए स्वदेशी मेल प्लेटफॉर्म जोहो का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू सेवा संकल्प अभियान का समापन 17 अक्टूबर को होगा। अभियान के तहत हुए कार्यों पर सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।
बड़वानी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को अहंकार से दूर रहने की नसीहत दी। जानें उन्होंने संगठन, मेडिकल कॉलेज और कांग्रेस पर क्या कहा।
भोपाल के मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय में शनिवार रात खाना खाने से 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। कड़ाई में छिपकली मिलने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह