CBSE Board Big Decision: सीबीएसई ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका सत्यापन की फीस में भारी कटौती की है। अब सिर्फ 100 रुपये में देख सकेंगे कॉपियां, अंक बढ़ने पर पूरी फीस होगी वापस। जानिए नया नियम।

नई दिल्ली:
ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) को लेकर चल रही देशव्यापी बहस के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों के हक में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। बोर्ड ने छात्रों के आर्थिक बोझ को कम करने और मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) और उत्तर पुस्तिका सत्यापन (Verification) की फीस में भारी कटौती कर दी है। इस कदम से अब अपने अंकों से असंतुष्ट छात्रों के लिए अपनी कॉपियां री-चेक कराना पहले से कहीं अधिक आसान और किफायती हो जाएगा।
सीबीएसई के सचिव संजय कुमार ने इस फैसले की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि शिक्षा मंत्रालय और सीबीएसई के लिए सभी छात्रों का हित सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा, "देश के किसी भी छात्र को यह महसूस नहीं होना चाहिए कि उसके वास्तविक प्रदर्शन के अनुसार उसे कम अंक मिले हैं।" उन्होंने आगे बताया कि पुनर्मूल्यांकन की व्यवस्था सीबीएसई में पहले से ही मौजूद है, लेकिन अब नए नियमों के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अंकों की गणना पूरी तरह सटीक हो और कोई भी छात्र सिर्फ अधिक फीस के डर से आवेदन करने से न चूके।
नए नियमों के अनुसार, बोर्ड ने फीस के ढांचे को पूरी तरह बदल दिया है, जो अब इस प्रकार है-
उत्तर पुस्तिका देखने/स्कैन कॉपी के लिए: 100 रुपये शुल्क।
उत्तर पुस्तिका के अंकों के सत्यापन (Verification) के लिए: 100 रुपये शुल्क।
किसी विशेष प्रश्न की पुनः जांच (Re-evaluation per question) के लिए: मात्र 25 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
बड़ी राहत: सचिव संजय कुमार ने बताया कि यदि पुनर्जांच या सत्यापन की इस पूरी प्रक्रिया में छात्र के अंक बढ़ते हैं या किसी भी तरह का संशोधन होता है, तो छात्र द्वारा जमा की गई पूरी फीस रेलवे/बोर्ड नियमानुसार वापस (Refund) कर दी जाएगी।
इस कटौती से पहले छात्रों को अपनी ही कॉपियां देखने और जांचने के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ती थी, जो इस प्रकार थी:
पहला चरण (स्कैन कॉपी): प्रति विषय उत्तर पुस्तिका की स्कैन की गई कॉपी प्राप्त करने के लिए 700 रुपये का भारी शुल्क था।
दूसरा चरण (त्रुटि सत्यापन): प्रति उत्तर पुस्तिका 500 रुपये का शुल्क तय था।
तीसरा चरण (पुनर्मूल्यांकन): प्रति प्रश्न 100 रुपये का शुल्क लिया जाता था।
बोर्ड ने मूल्यांकन में गड़बड़ी की शिकायतों को दूर करने के लिए तकनीक का सहारा लिया है। इसके तहत सीबीएसई ने लगभग 98 लाख उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन किया है। इस पूरी ऑन-स्क्रीन मार्किंग और वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान गोपनीयता और सटीकता बनाए रखने के लिए एक विशेष तीन-स्तरीय (Three-layer) सुरक्षा व्यवस्था भी लागू की गई है।
यदि आप अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी देखना चाहते हैं या अंकों से असंतुष्ट हैं, तो आपको इस प्रक्रिया का पालन करना होगा:
ऑनलाइन आवेदन: छात्रों को मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी के लिए केवल खुद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। बोर्ड ने साइबर कैफे या किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा आवेदन करने से बचने की सख्त सलाह दी है ताकि डेटा सुरक्षित रहे।
लॉगिन आईडी पर मिलेगी कॉपी: आवेदन स्वीकार होने के बाद उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी छात्र की व्यक्तिगत लॉगिन आईडी पर उपलब्ध करा दी जाएगी, जहां से वे इसे आसानी से डाउनलोड करके देख सकेंगे।
'पहले आओ, पहले पाओ' का नियम: कॉपियों का वितरण “पहले आओ, पहले पाओ” (First Come, First Served) के आधार पर किया जाएगा। यानी जो छात्र पहले आवेदन दर्ज करेगा, उसे अपनी कॉपी पहले देखने को मिलेगी।
एक ही बार में करें अप्लाई: छात्र एक या एक से अधिक विषयों के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि सभी विषयों के लिए आवेदन एक ही बार में सबमिट करना होगा। अलग-अलग विषयों के लिए बार-बार फॉर्म भरने का मौका नहीं मिलेगा।
आगे की प्रक्रिया: यदि छात्र अपनी डाउनलोड की गई स्कैन कॉपी देखने के बाद भी अंकों से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह आगे के नियमों के तहत पुनर्मूल्यांकन या विशिष्ट प्रश्नों को री-चेक कराने के लिए क्लेम कर सकता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का दबाव और सामाजिक परिस्थितियां छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के हालिया सर्वे में एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में बड़ा बदलाव किया है। नई किताब अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी इंडिया एंड बियॉन्ड के पाठ्यक्रम से जहां 9वीं के बच्चों का पढ़ाई का बोझ कम किया गया है।
सितंबर का महीना खत्म होने के साथ ही अक्टूबर की शुरुआत स्कूली छात्रों के लिए राहत और खुशियों की सौगात लेकर आ रही है। अक्टूबर का पूरा महीना छुट्टियों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान गांधी जयंती, दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे प्रमुख राष्ट्रीय व धार्मिक त्योहार पड़ रहे हैं।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार नियुक्ति समिति ने मंदीप के भंडारी को सीबीएसई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंदीप के भंडारी साल 2001 के आईएएस आफिसर हैं। अब मंदीप के भंडारी सीबीएसई चेयरपर्सन के रूप में अपनी कमान संभालेंगे।
NBEMS ने NEET PG 2026 परीक्षा का परिणाम और कटऑफ आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जारी कर दिया है। जानिए रिजल्ट देखने के स्टेप्स और स्कोरकार्ड की तारीख।
आईआईटी बॉम्बे के बीटेक सेकंड ईयर के छात्र साहिल वकोडे की आत्महत्या के बाद कैंपस में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच संस्थान ने मिड-सेमेस्टर एग्जाम टालने का फैसला लिया है। पहले 26 और 27 सितंबर को होने वाली परीक्षाएं अब आधिकारिक तौर पर 10 और 11 अक्टूबर को होंगी।
देशभर के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में शैक्षणिक सत्र के तहत कक्षा 6वीं और 9वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों को छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या की रोकथाम, और अप्राकृतिक मौतों की सूचना तुरंत पुलिस व मंत्रालय को देने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सूबेदार और सहायक उप निरीक्षक के 655 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 24 सितंबर से आवेदन शुरू, जानिए योग्यता, वेतन और अंतिम तिथि।
मध्य प्रदेश के निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए डीएमई ने 47 संस्थानों की 2488 सीटों का शुरुआती सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। जानिए श्रेणीवार आरक्षण और जिलेवार सीटों का पूरा विवरण।