देश में उच्च शिक्षा की साख को नुकसान पहुंचा रहे अवैध और फर्जी संस्थानों पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने शिकंजा कस दिया है। यूजीसी ने देश भर में ऐसे 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की पहचान की है, जिनका सबसे बड़ा जाल दिल्ली और उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने यह जानकारी साझा की।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में फैला फर्जीवाड़े का सबसे बड़ा जाल
शिक्षा राज्य मंत्री मजूमदार ने राज्यसभा में दी अहम जानकारी
केंद्र ने राज्यों से संस्थानों पर कानूनी कार्रवाई करने को कहा
मुख्य सचिवों, शिक्षा सचिवों और प्रधान सचिव को पत्र भेजे
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश में उच्च शिक्षा की साख को नुकसान पहुंचा रहे अवैध और फर्जी संस्थानों पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने शिकंजा कस दिया है। यूजीसी ने देश भर में ऐसे 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की पहचान की है, जिनका सबसे बड़ा जाल दिल्ली और उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इन अमान्य संस्थानों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें तुरंत बंद कराने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, फर्जी विवि की पूरी सूची यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। फर्जी संस्थानों पर नकेल कसने के लिए यूजीसी ने निम्नलिखित कदम उठाए हैं।
कारण बताओ नोटिस
फर्जी संस्थानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों, शिक्षा सचिवों और प्रधान सचिवों को पत्र लिखकर इन संस्थानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है। साथ ही केंद्र ने राज्य प्रशासनों को स्पष्ट किया है कि ऐसे संस्थानों को तुरंत प्रभाव से बंद कराया जाए ताकि छात्रों का भविष्य बर्बाद न हो।

मध्य प्रदेश के 944 स्कूलों का चयन
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री चौधरी ने कहा कि देशभर के राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में 13,092 स्कूलों को पीएम श्री स्कूलों के तौर पर चुना गया है। इनमें उत्तर प्रदेश में 1,888, मध्य प्रदेश में 944, बिहार में 904 स्कूल शामिल हैं। पीएम श्री योजना केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित पहल है, जिसे 2022 में मंजूरी दी गई थी। इसका मकसद 14,500 से ज्यादा मौजूदा सरकारी स्कूलों को मॉडल संस्थानों में बदलना है।
शिक्षा के क्षेत्र में अन्य प्रमुख सुधार
संसद में शिक्षा मंत्रालय द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे अन्य सुधारों और उपलब्धियों का ब्योरा भी पेश किया गया। उच्च शिक्षा में सुधार के तहत यूजीसी से फंड पाने वाले सभी 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 2022-23 शैक्षणिक सत्र से चार साल का अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम सफलतापूर्वक शुरू कर दिया गया है।
स्किल एजुकेशन: समग्र शिक्षा योजना के तहत कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्किल एजुकेशन को नियमित पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा बनाया है।
शिक्षक प्रशिक्षण: 2025-26 शैक्षणिक सत्र के दौरान सीबीएसई द्वारा आयोजित विभिन्न क्षमता-निर्माण कार्यक्रमों में 9,000 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों को छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या की रोकथाम, और अप्राकृतिक मौतों की सूचना तुरंत पुलिस व मंत्रालय को देने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सूबेदार और सहायक उप निरीक्षक के 655 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 24 सितंबर से आवेदन शुरू, जानिए योग्यता, वेतन और अंतिम तिथि।
मध्य प्रदेश के निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए डीएमई ने 47 संस्थानों की 2488 सीटों का शुरुआती सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। जानिए श्रेणीवार आरक्षण और जिलेवार सीटों का पूरा विवरण।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस), देहरादून की ओर से जल संसाधन क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के उपयोग पर आधारित एक विशेष ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम एआई-एमएल फॉर हाइड्रो-इन्फॉर्मेटिक्स का आयोजन किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के 73 पदों पर विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2026 का विज्ञापन जारी। 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन। जानें पात्रता, वेतन और परीक्षा पैटर्न।
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने मदरसों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मदरसे में सब कुछ संदेह के घेरे में है। दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल में हुए हर आतंकी हमले में किसी न किसी मदरसा शिक्षक की संलिप्तता सामने आई है। उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश से आने वाले आतंकवादी मदरसों में शरण लिया करते थे।
NTA ने UGC NET June 2026 री-एग्जाम (इंग्लिश, कॉमर्स, सोशियोलॉजी) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। 13 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया यहाँ जानें।
मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल जीडी के 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। 22 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा तिथियों की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
यूपीएससी ने ईएसई 2026 के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। पर्सनैलिटी टेस्ट 21 सितंबर से शुरू होंगे। जानिए पूरी डिटेल्स और शिफ्ट का समय।
मध्य प्रदेश में साक्षरता के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 1.89 करोड़ से अधिक लोग निरक्षर थे। विभिन्न साक्षरता अभियानों के बल पर अब तक 1.38 करोड़ (1,38,90,550) लोग निरक्षरता के अभिशाप से बाहर आ चुके हैं।