राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में घिरे चंपत राय ने इस्तीफा स्वीकार होने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे साजिश करार देते हुए SIT की अंतिम रिपोर्ट के बाद जवाब देने का वादा किया है।

अयोध्या। स्टार समाचार वेब
अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्र में कथित चोरी के आरोपों के बीच, ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने अपना इस्तीफा मंजूर होने के बाद पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने 45 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को 'खुली पुस्तक' बताते हुए आरोपों को निराधार बताया है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने अपने आधिकारिक 'X' हैंडल पर एक हस्तलिखित पत्र साझा किया है। इस पत्र में उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास रचित श्रीरामचरितमानस की कालजयी चौपाई—‘धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारी’—का उल्लेख करते हुए कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया है। चंपत राय ने लिखा कि 7 जून 2026 से दानपात्र की गणना के दौरान चोरी की खबरों को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं की जा रही हैं।
पत्र में चंपत राय ने स्पष्ट किया कि उन पर व्यक्तिगत रूप से कई अनर्गल आरोप लगाए गए हैं, लेकिन उन्होंने मर्यादा बनाए रखने के लिए अब तक मौन धारण किया था। उन्होंने बताया कि 6 जुलाई को मंदिर ट्रस्ट की बैठक में SIT की प्राथमिक रिपोर्ट पेश की गई, जो अब सार्वजनिक हो चुकी है। चंपत राय ने कहा, "मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि SIT की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद, फैलाए जा रहे सभी बिंदुओं का क्रमानुसार उत्तर दूंगा। सत्य जल्द ही सबके सामने आ जाएगा।"
अपनी साख पर उठते सवालों के जवाब में उन्होंने कहा, "मैं अक्टूबर 1991 से संगठन के आदेश पर अयोध्या में सक्रिय हूँ। मेरा 45 वर्षों का प्रचारक जीवन एक खुली पुस्तक की तरह है।" गौरतलब है कि इस मामले में विवाद बढ़ने के करीब 20 दिन बाद, 26 जून को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसे 6 जुलाई को हुई ट्रस्ट की बैठक में स्वीकार कर लिया गया। अब सभी की निगाहें SIT की अंतिम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो जुलाई के अंतिम सप्ताह तक आने की उम्मीद है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे से जुड़े आगजनी मामले में आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी करार दिया है। हालांकि, कोर्ट ने अन्य 12 आरोपियों को बरी कर दिया है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी खबर।
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेताओं को पुलिस ने डिटेन किया। इस पर क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने नाराजगी जताते हुए इसे 'अघोषित इमरजेंसी' बताया और पदयात्रा की चेतावनी दी।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली प्रदर्शन से पहले पुलिस ने भारी कार्रवाई की। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, तुषार गांधी और मनीष सिसोदिया समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और रकफ रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में तनाव और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है।
उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज में बीती देर रात चलती कार आग का गोला बन गई। कार में सवार चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। आग बुझने के बाद कार के अवशेष में कुछ हड्डियां ही बची थीं।
दिल्ली में कड़े प्रतिबंधों और मेट्रो-ट्रेन रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका। कपिल सिब्बल की दलीलों पर कोर्ट ने विरोध प्रदर्शन के अधिकार और नागरिकों की सहूलियत के बीच संतुलन बनाने की बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम अब बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किया जाएगा।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी अनुमति। कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए। जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू।
देश के 4 राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे LIVE। पुडुचेरी में AINRC जीती, बंगाल और असम में बीजेपी की बढ़त। तमिलनाडु में टीवीके और AIADMK में टक्कर।
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते सुरक्षा कड़ी, रेल यातायात प्रभावित। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली कई ट्रेनें रद्द, 5000 से अधिक यात्रियों की ट्रेन छूटी।