छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र में कैंडी गांव के पास कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हाइलाइट्स
छतरपुर, स्टार समाचार वेब
गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन पर कैंड़ी गांव के समीप हुए भीषड़ सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि भाई-बहन सहित तीन घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ओरछा रोड थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, साथ ही मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चौबारा के रहने वाले विश्राम राजावत की 45 वर्षीय पत्नी संतोषी राजावत, 27 वर्षीय पुत्र आशीष राजावत, 24 वर्षीय पुत्री आकांक्षा रावत, 19 वर्षीय पुत्र आयुष राजावत सहित एक अन्य महिला नौगांव से पन्ना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान छतरपुर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र में कैंड़ी के पास फोरलेन पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। कार की रफ्तार तेज होने के कारण संतोषी राजावत और उसके पुत्र आशीष राजावत की मौके पर मौत हो गई, जबकि आकांक्षा, आयुष सहित एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही सीएसपी अरुण कुमार सोनी, ओरछा रोड थाना प्रभारी दीपक यादव सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दुर्घटनाग्रस्त वाहन से मृतकों और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। चूंकि घायलों की हालत गंभीर थी, इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।