चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और भैंस चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें एक एसओजी जवान घायल हुआ। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने सतना के चार और कौशाम्बी के एक आरोपी समेत कुल पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के पास से कट्टा, कार, डीसीएम ट्रक और चोरी की भैंसें बरामद की गईं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
भैंस चोर गिरोह से पुलिस का आमना- सामना हो गया। चोर गिरोह के सदस्यों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी ताबड़तोड़ गोलियां बरसार्इं। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। गोली लगने से एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने कुल पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनमें चार सतना के रहने वाले हैं। बदमाशों के कब्जे से कटटा - कारतूस, कार व भैंस चोरी में प्रयुक्त ट्रक बरामद किया गया है। मुठभेड़ शुक्रवार- शनिवार की दरम्यानी रात यूपी के चित्रकूट जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के कालीघाटी पहाड़ में हुई।
बदमाशों ने की फायरिंग
घेराबंदी करने के पश्चात पुलिस टीम ने चोरी की भैंसों को डीजीएम ट्रक मे लोड कर रहे बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा तब बदमाशों ने पुलिस को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों के द्वारा फायरिंग किए जाने पर पुलिस टीम ने पोजीशन लेकर फायरिंग शुरू की। बदमाशों के द्वारा फायरिंग किए जाने से एसओजी टीम का जवान ज्ञानेश मिश्रा बांह में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की गोली दो बदमाशों के पैर में लगी। बताया गया कि पैर में गोली लगने के बाद बदमाश नूर आलम पिता मो. लाला 35 वर्ष निवासी अलीगंज थाना कोखराज जिला कौशाम्बी और जफर अली पिता जाहिर अली 27 वर्ष निवासी खंूथी थाना सिटी कोतवाली को धर दबोचा। घायल बदमाशों को अस्पताल ले जाया गया। मुठभेड़ में घायल एसओजी जवान का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
ड्रोन दिखने पर एकत्र हुए ग्रामीण
इस संबंध में चित्रकूट जिले के बगइचा पुरवा निवासी फूलचंद यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात दो बजे के करीब सरइयां में ड्रोन उड़ने की जानकारी लगने पर ग्रामीण एकत्र हुए। अंदेशे से घिरे ग्रामीण एक जुट होकर गांव में घूमने लगी तभी जानकारी लगी कि तीन भैंसे चोरी हो गई हैं। कुछ देर बाद पता चला कि नजदीकी गांव पोखरी पुरवा निवासी सुरेश यादव की चार भैंसे अज्ञात चोरों ने पार कर दी हैं। तब सारे ग्रामीण चोरी गई भैंसों की तलाश करने लगे। तलाश करते हुए ग्रामीण कालीघाटी के जंगल की तरफ गए जहां दूर से ही सफेद रंग की कार और डीसीएम ट्रक दिखाई दिया। यह देख ग्रामीणों ने 112 को सूचना दी।
पुलिस टीम ने की घेराबंदी
चित्रकूट एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात तीन बजे के करीब 112 पर पशु चोरी की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर मानिकपुर थाना, कर्वी कोतवाली, भरतकूप थाना, मारकुं डी थाना के प्रभारी पुलिस फोर्स के अलावा एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ कालीघाटी पहुंचे। पुलिस टीम ने कालीघाटी के जंगल में खलेश्वर बाबा मंदिर के पास भैंस चोरों को दबोचने घेराबंदी की।
तीन ने किया सरेंडर
अपने दो साथियों के गोली लगने से घायल होने के बाद भैंस चोरी के तीन सदस्यों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने गिरोह के सदस्य मो. आयान पिता मो. असलम 20 वर्ष निवासी नजीराबाद थाना सिटी कोतवाली, अंकुल यादव पिता गुलाब यादव 20 वर्ष निवासी नयागांव थाना सभापुर और विजय सिंह चौहान पिता जगतपाल सिंह चौहान 35 वर्ष निवासी मुख्त्यारगंज थाना सिटी कोतवाली को धर दबोचा। चित्रकूट पुलिस ने बताया कि पकड़े गए भैस चोर गिरोह के सदस्यों का पूर्व से आपराधिक रिकार्ड है। सतना पुलिस और कौशाम्बी पुलिस से बदमाशों का आपराधिक रिकार्ड मंगाया गया है। पकड़े गए बदमाशों से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
कार से करते थे रैकी
चित्रकूट पुलिस का कहना है कि भैंस चोर गिरोह के सदस्य दिन के समय सफेद रंग की कार क्र. एमपी 19सीबी/2391 से ग्रामीण इलाकों में घूम कर उन घरों की रैकी करते थे जहां पर पशु पालकों के द्वारा भैंसों का पालन किया जाता था। दिन में रैकी करने के उपरांत डीसीएम क्र. एमपी 19जेडएम/2391 लेकर आते, डीसीएम वाहन गांव से लगे जंगल में खड़ा करते, कुछ सदस्य रात के अंधेरे में भैंस चुराकर ले जाते और इन्हें डीसीएम में लोड कर बेंचने के लिए ले जाते। मूठभेड़ स्थल से कार व डीसीएम वाहन के अलावा कटटा जब्त किया गया है।

रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह