दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के धरना-प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 24 जुलाई को बड़े देशव्यापी प्रदर्शन की घोषणा की है।

CJP का देशव्यापी प्रदर्शन:
कॉकरोच जनता पार्टी ने 24 जुलाई को बुलाया देशव्यापी विरोध
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए गुरुवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। सीजेपी ने कल यानी 24 जुलाई को पूरे देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का आह्वान किया है, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और छात्रों से शामिल होने की अपील की गई है।
कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से यह देशव्यापी आंदोलन मुख्य रूप से पेपर लीक मामलों, छात्रों की विभिन्न मांगों और देशभर में पुलिस कार्रवाई के पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए बुलाया गया है। प्रदर्शनकारी छात्र लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, जिससे यह मामला और तूल पकड़ता जा रहा है।
CJP ने इस राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन की जानकारी एक डिजिटल पंफलेट के माध्यम से साझा की है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। संगठन ने लोगों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण तरीके (Peaceful Protest) से इस आंदोलन से जुड़ें और अपनी एकजुटता का परिचय दें।
संगठन ने अपनी रणनीति के तहत देश के हर जिले में एक दिन के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। इसके लिए 'Every District. One Day. One Demand.' का मुख्य नारा दिया गया है। 24 जुलाई को आयोजित होने वाले इस विरोध प्रदर्शन के लिए छात्र संगठनों और अन्य सामाजिक संगठनों से समन्वय स्थापित कर स्थानीय स्तर पर जरूरी अनुमतियां और व्यवस्थाएं करने को कहा गया है।
CJP ने स्पष्ट किया है कि इस विरोध प्रदर्शन के दौरान सभा में छात्रों की प्रमुख मांगों को सार्वजनिक रूप से पढ़ा जाएगा और पुलिस कार्रवाई का सामना करने वाले छात्रों व नागरिकों के प्रति समर्थन व्यक्त किया जाएगा। संगठन ने प्रदर्शन के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), प्रचार सामग्रियां (Collaterals) और ज्ञापन (Memorandum) का प्रारूप अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दिया है।
पोस्टर के अंत में 'इंकलाब जिंदाबाद' और 'भारत माता की जय' के नारों के साथ देश के कोने-कोने से लोगों को इस शांतिपूर्ण आंदोलन में शामिल होने का बुलावा दिया गया है।
यह भी पढ़ें....
अन्ना हजारे ने नीट और छात्रों के समर्थन में रखा मौन, पीएम मोदी को लिखा पत्र, प्रधान मांगा इस्तीफा
जंतर-मंतर : सरकार बोली- चार बार दिए ऑफर, CJP बोली- घर या दफ्तर नहीं जाएंगे

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्र सरकार के नए लेबर कोड के तहत 21,000 रुपये तक मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को वैधानिक बोनस का लाभ मिलेगा। जानिए बोनस की गणना और नियम।
मुंबई के BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से प्रधानमंत्री कार्यालय का फर्जी अधिकारी बनकर घूमने वाला रोहन पारेख गिरफ्तार। पीएम मोदी के दौरे से पहले हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी।
दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी बिल्डिंग गिरने की दर्दनाक घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में इमारतों की सुरक्षा जांच और सेफ्टी ऑडिट के संकेत दिए हैं। जानें पूरी खबर।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS समिट में शामिल होने नई दिल्ली आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में व्यापार, रक्षा और Su-57 लड़ाकू विमान जैसे अहम मुद्दों पर होगी चर्चा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में जेन-जी से संवाद किया। झूठे दावों से बचने की अपील के साथ फ्रेट कॉरिडोर और एआई सुपरपावर पर दिए गए बयानों की पूरी विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
भारत चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और असम की खाली पड़ी सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत चार राज्यों में 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।
हरियाणा के झज्जर जिले में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप एक कैंटर से टकरा गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसा मांडोठी गांव के पास हुआ। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी से श्रद्धालु पिकअप में राजस्थान के गोगामेड़ी धाम गए थे।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा 2035 तक स्थापित किए जाने वाले स्वदेशी 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन' (BAS) के पांच-मॉड्यूल कॉन्फ़िगरेशन, 2028 के पहले लॉन्च (BAS-01), माइक्रोग्रेविट रिसर्च और इसके भविष्य के मकसदों की विस्तृत जानकारी।
घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बुकिंग का अंतर 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है। अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के ग्राहक आसानी से नए नियम के तहत 25 दिन बाद अगला सिलेंडर बुक कर सकेंगे।
ये ड्रोन रुडाला गांव की दिशा से एयरपोर्ट के प्रतिबंधित क्षेत्र के पास पहुंचे थे और कुछ मिनटों तक आसमान में उड़ते रहे।