मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'विकसित मध्यप्रदेश' कॉन्क्लेव में राज्य को 2 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया। निवेश, औद्योगिक विकास और 'विकसित भारत @2047' के रोडमैप की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 की सफलताएं बताईं
भोपाल: स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'विकसित मध्यप्रदेश' कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य अब विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज़न के अनुरूप, मध्यप्रदेश का लक्ष्य विकसित भारत @2047 में 2 ट्रिलियन डॉलर का योगदान देना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नीतियों में पारदर्शिता और उद्योग-मित्र वातावरण के कारण निवेशकों का भरोसा बढ़ा है, जिससे मध्यप्रदेश आज देश के सबसे तेजी से प्रगति करने वाले राज्यों की श्रेणी में शामिल है।

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यहाँ आने वाला हर व्यक्ति यहीं का होकर रह जाता है। प्रदेश में पिछले तीन वर्षों में विकास का सिलसिला निरंतर जारी है। राज्य के पास पर्याप्त 'लैंड बैंक' उपलब्ध है और बेहतर कनेक्टिविटी व लॉजिस्टिक्स के लिए आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) पर विशेष जोर दिया गया है। पारदर्शी औद्योगिक नीतियों के चलते निवेशक अब मध्यप्रदेश को अपनी पहली पसंद बना रहे हैं।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 की सफलता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों को सफलतापूर्वक धरातल पर उतार चुकी है। मध्यप्रदेश अब केवल एक कृषि प्रधान राज्य नहीं, बल्कि एक 'उद्योग-मित्र' राज्य के रूप में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। राज्य सरकार ने अपनी खुद की 'स्पेस-टेक पॉलिसी' भी लॉन्च की है, जो युवाओं के लिए नवाचार और रोजगार के नए द्वार खोलेगी।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी रानी दुर्गावती के शौर्य और बलिदान को सदैव याद रखेंगे। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह और सूक्ष्म, लघु एवं उद्योग मंत्री श्री चैतन्य काश्यप सहित उद्योग जगत के अनेक दिग्गज उपस्थित थे।
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह