मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज के चातुर्मास कलश स्थापना समारोह में भाग लिया। उन्होंने एक दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाकर आचार्य श्री को आमंत्रित करने की घोषणा की।

चातुर्मास-2026
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को महाराणा प्रताप नगर स्थित विद्योदय तीर्थ में आयोजित विद्या शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज के पावन वर्षायोग (चातुर्मास-2026) के कलश स्थापना समारोह में सहभागिता की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आचार्य श्री के चरण प्रक्षालन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हम सभी 'जियो और जीने दो' की परोपकारी भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं। अहिंसा हमें मोक्ष की ओर ले जाती है और जीवन का यह अमूल्य ज्ञान हमें केवल संतों के माध्यम से ही प्राप्त होता है। संतों का साथ, सहयोग और आशीर्वाद हमेशा हमें देवमार्ग और सद्मार्ग पर अग्रसर करता है।

राजधानी भोपाल में आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज का चातुर्मास होना समस्त प्रदेशवासियों के लिए परम सौभाग्य का विषय है। आचार्य श्री को जीवित देवता का स्वरूप बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही एक दिन का विशेष विधानसभा सत्र आयोजित करेगी, जिसके माध्यम से आचार्य श्री को विधानसभा में प्रवचन के लिए ससम्मान आमंत्रित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक पहल से प्रदेश के सभी विधायकों, जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ शासन के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी आचार्य श्री का दिव्य मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हो सकेगा।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्राणी मात्र से प्रेम करने और विशेष रूप से गौमाता की रक्षा का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौशालाओं के सुदृढ़ संरक्षण और संवर्द्धन के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। हमारी सरकार पुरातन भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक स्वरूप में आगे बढ़ाने के लिए कटिबद्ध है। जीवन में पुरुषार्थ के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि अहिंसा और परोपकार के मार्ग पर चलकर ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने आचार्य श्री की तीन पुस्तकों का उल्लेख किया जो जीवन के तीन सत्य मार्ग दिखाती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति में सत्ताधीश राजा के समान नहीं, बल्कि जनता के प्रथम और प्रधान सेवक के रूप में कार्य करता है। सभी धर्मों की आस्थाओं का पूरा सम्मान करते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता से जुड़े कदम उठाए हैं। सरकार गौमाता के कल्याण और संरक्षण के लिए भविष्य में और भी प्रभावी प्रयास करेगी, जिसके लिए संत समाज का मार्गदर्शन अनिवार्य है। कार्यक्रम के अंत में आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में फरमाया कि अहिंसा का धर्म किसी एक व्यक्ति या वर्ग का नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व का धर्म है। जिनके मन में दया, करुणा, परोपकार और दूसरों के कल्याण की भावना जागृत होती है, वे सभी अहिंसा के सच्चे पुजारी हैं।
रेलवे ने कानपुर सेंट्रल-मदुरई स्पेशल ट्रेन (01925/01926) के 4-4 अतिरिक्त फेरे चलाने का फैसला किया है। भोपाल, बीना और इटारसी के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ। अगस्त में हर बुधवार और शनिवार को चलेगी ट्रेन।
भोपाल के अरेरा कॉलोनी, शाहपुरा और गौतम नगर समेत कई आवासीय इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी के विरोध में रहवासियों ने रविवार को रैली निकाली।
जैसलमेर में सेना की गाड़ी पलटने से शहीद हुए इंदौर के मेजर हमजा आरिफ को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। एक महीने पहले ही हुई थी उनकी शादी। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज के चातुर्मास कलश स्थापना समारोह में भाग लिया। उन्होंने एक दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाकर आचार्य श्री को आमंत्रित करने की घोषणा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भोपाल में आयोजित कार्यक्रम की विस्तृत कवरेज। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और अन्य अतिथियों के प्रेरणादायक विचार।
मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के 3600 एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर 14 हजार से स्टाइपेंड 30 हजार करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जानें क्या है पूरा मामला और स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका असर।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को प्रदेशभर से पहुंचे हजारों आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन के बैनर तले एकजुट हुए कर्मचारियों ने आंबेडकर मैदान में विशाल धरना दिया।
दतिया विधानसभा उपचुनाव का रण अब अपने अंतिम और सबसे निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। 30 जुलाई को ईवीएम में बंद हुए राजनीतिक दिग्गजों के भाग्य का फैसला मतगणना के साथ सामने आ जाएगा। उपचुनाव में भाजपा ने आशुतोष तिवारी और कांग्रेस ने घनश्यास सिंह पर दांव लगाया है।
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेलानी बायपास पर बीती देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
मध्यप्रदेश में बाघों की बढ़ती संख्या को भले ही वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता माना जा रहा हो, लेकिन इसके साथ ही प्रदेश में मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो चुका है।अधिकारियों का कहना है कि यह पहली बार देखने में आया है जब महुआ और तेंदूपत्ता बीनने के दौरान इतनी बड़ी संख्या में लोगों को बाघ ने अपना शिकार बनाया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह