मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल पुलिस मुख्यालय में आयोजित आईजी कॉन्फ्रेंस में कानून व्यवस्था, साइबर सुरक्षा और सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। जानिए मध्यप्रदेश पुलिस की ऐतिहासिक उपलब्धियां।

पीएचक्यू में आईजी कॉफ्रेंस में शामिल हुए सीएम
सुरक्षा - कानून व्यवस्था की समीक्षा की मुख्यमंत्री
भोपाल । स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित आईजी (IG) कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री को 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर सम्मानित किया गया
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पुलिस का सबसे पहला और मुख्य दायित्व आम नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था में उनके विश्वास को सुदृढ़ करना है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस ने इस दौरान कई ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं
मध्यप्रदेश के मंडला और बालाघाट जिले अब पूरी तरह से नक्सल समस्या से मुक्त हो चुके हैं
वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महापर्व को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल एक धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि यह एक बड़े विश्वस्तरीय प्रबंधन की परीक्षा और चुनौती भी है
इसके सुचारू संचालन के लिए पुलिस विभाग को अभी से ही निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं:
आधुनिक तकनीक: सुरक्षा व्यवस्था में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का उपयोग करना
विशेष प्रशिक्षण: पुलिस बल को भीड़ प्रबंधन (Crowd Management) और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित करना
आपदा प्रबंधन: किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मजबूत आपदा प्रबंधन ढांचा तैयार रखना
वर्तमान डिजिटल युग की चुनौतियों को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस को तकनीकी रूप से दक्ष होने की आवश्यकता पर बल दिया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं और रोजगार के अवसर प्रदान करने के संबंध में एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की
धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला से संबंधित न्यायालय के निर्णय को शांतिपूर्ण ढंग से लागू कराने में मध्यप्रदेश पुलिस और जिला प्रशासन की भूमिका की मुख्यमंत्री ने सराहना की
तंग गलियों में पेट्रोलिंग: शहरों की छोटी और तंग गलियों में गश्त (पेट्रोलिंग) के लिए उपयुक्त वाहन और व्यवस्था की जाए ताकि सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो
थानों में शुचिता: पुलिस थानों के भीतर का माहौल पारदर्शी, स्वच्छ और जन-हितैषी होना चाहिए
आकस्मिक निरीक्षण: वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर थानों का औचक निरीक्षण (Surprise Inspection) करें
सुरक्षित बाजार: यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी अनधिकृत बाजार देर रात तक संचालित न हो
खतरनाक इमारतें: वर्षाकाल (Monsoon) शुरू होने से पहले नगरीय निकायों के साथ समन्वय कर जर्जर और खतरनाक बिल्डिंगों को चिन्हित कर आवश्यक कदम उठाए जाएं
कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री कैलाश मकवाणा ने बताया कि शासन की प्राथमिकताओं और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा त्रैमासिक (Quarterly) समीक्षा की एक नई व्यवस्था शुरू की गई है

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।