खजुराहो में आयोजित योग महोत्सव 2026 को CM डॉ. मोहन यादव ने संबोधित किया। उन्होंने योग और खजुराहो को भारतीय संस्कृति का स्तंभ बताते हुए 'घर-घर योग-हर व्यक्ति निरोग' अभियान की सराहना की।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय योग परंपरा को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़कर एक स्वस्थ, जागरूक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध समाज का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि योग और विश्व धरोहर खजुराहो, दोनों ही सदियों से हमारी गौरवशाली भारतीय संस्कृति के मजबूत आधार स्तंभ रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खजुराहो में आयोजित “योग महोत्सव 2026” को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया। यह विशेष आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के 25 दिवसीय काउंटडाउन (उल्टी गिनती) के उपलक्ष्य में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल खजुराहो में किया गया था।
अपने वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार योग को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए आयुष विभाग द्वारा इन दिनों "घर-घर योग-हर व्यक्ति निरोग" अभियान पूरी सक्रियता से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वन अर्थ-वन हेल्थ' (One Earth-One Health) के वैश्विक विजन को साकार करने वाला एक संपूर्ण जीवन दर्शन बन चुका है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले शुरू हुए इस काउंटडाउन इवेंट से देश भर के लाखों लोग जुड़ रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि आज की आधुनिक युवा पीढ़ी भी योग को सहर्ष और गर्व के साथ स्वीकार कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय आयुष मंत्रालय का यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की राष्ट्रव्यापी तैयारियों में एक मील का पत्थर साबित हुआ है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के आयुष मंत्रालय के अधिकारियों और छतरपुर जिला प्रशासन को खजुराहो में इस भव्य और विशेष आयोजन को सफल बनाने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।
रीवा संभाग में मातृ-शिशु मृत्यु रोकने कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने डीपीओ-सीडीपीओ की जवाबदेही तय की। घर पर प्रसव रोकने, एएनसी जांच बढ़ाने और गंभीर गर्भवती महिलाओं को समयपूर्व अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए।
सीधी में लगातार बारिश से कैमूर पहाड़ पर अमिलिया-हनुमना मार्ग चार स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ। सड़क धंसने से रास्ता संकरा हो गया। प्रशासन ने भारी वाहन रोके, वैकल्पिक मार्ग से यातायात डायवर्ट करने के निर्देश दिए।
सतना में दस घंटे की तेज बारिश से चार इंच से अधिक पानी बरसा। उमरी, भरहुत नगर, मास्टर प्लान सहित कई इलाकों में जलभराव हुआ, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।