मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। 3 लाख से अधिक भक्त सामूहिक पाठ करेंगे। इंदौर में पहले गीता भवन का होगा लोकार्पण।

भोपाल/इंदौर/उज्जैन. स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 दिसंबर, सोमवार को गीता जयंती के पावन अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य शुभारंभ करेंगे। इस समारोह की एक अनूठी विशेषता यह होगी कि मध्य प्रदेश के 313 विकासखंडों, 55 जिला मुख्यालयों और 10 संभागों में 3 लाख से अधिक गीताभक्त आचार्यगणों की उपस्थिति में श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक सस्वर पाठ करेंगे। गीता जयंती के मुख्य आयोजन उज्जैन, भोपाल और इंदौर में केंद्रित रहेंगे।
इस महोत्सव के तहत इंदौर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इंदौर के राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर में मध्य प्रदेश के पहले 'गीता भवन' का लोकार्पण होगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही, 16 से 28 नवंबर 2025 तक प्रदेश भर में आयोजित हुई श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं के नामों की घोषणा भी की जाएगी। इन विजेताओं को पुरस्कारों का वितरण गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी 2026 के मौके पर किया जाएगा। इस दौरान श्री संजीव मालवीय द्वारा निर्देशित नृत्य नाटिका 'कृष्णायन' की मनमोहक प्रस्तुति भी होगी।
वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि गीता जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य स्तर पर आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज में ज्ञान, कर्तव्य, अनुशासन और सकारात्मकता का माहौल बनाना है, क्योंकि गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाती है।
उज्जैन: दशहरा मैदान पर 1 से 3 दिसंबर तक तीन दिवसीय भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
पहला दिन: अभिनेता पुनीत इस्सर द्वारा निर्देशित नृत्य नाटिका 'जय श्रीकृष्णा' का मंचन होगा।
दूसरा दिन: नई दिल्ली की वैष्णवी शर्मा द्वारा काव्य पाठ 'विराटजयी' और मुंबई के मोहित शेवानी व दल द्वारा 'कृष्णायन' की सांगीतिक प्रस्तुति होगी।
अंतिम दिन: उमेश तरकसवार द्वारा निर्देशित 'विश्ववंदनीय' और बैंगलोर के डॉ. सलाउद्दीन पाशा द्वारा निर्देशित 'गीता ऑन व्हील्स' की प्रस्तुति होगी। यहां लघु चित्र शैली में 'माधव दर्शनम्' प्रदर्शनी भी प्रदर्शित की जा रही है।
भोपाल: रवीन्द्र भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में दोपहर 1 बजे श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सस्वर पाठ और प्रदर्शनी का लोकार्पण होगा। शाम 6 बजे से हंसध्वनि सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें मोहित शेवानी द्वारा निर्देशित 'कृष्णायन' (भगवान श्रीकृष्ण और मध्य प्रदेश की कहानी पर केंद्रित) की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा, बैंगलोर के डॉ. सलाउद्दीन पाशा के निर्देशन में दिव्यांग कलाकारों द्वारा 'गीता ऑन व्हील्स' का मंचन और विश्व गीता प्रतिष्ठानम् की ओर से श्रीमद्भगवद्गीता नृत्य नाटिका की प्रस्तुति भी शामिल है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।