मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश में प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों की जानकारी दी। निवेशकों को भोपाल में होने वाले GIS 2027 का दिया न्योता।

आंध्रप्रदेश. भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयां देने और निवेशकों को आकर्षित करने के अपने अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को आंध्र प्रदेश का दौरा किया। विजयवाड़ा में विभिन्न औद्योगिक घरानों और प्रमुख निवेशकों के साथ वन-टू-वन चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य की उद्योग-अनुकूल नीतियों, अधोसंरचना विकास और भविष्य की संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने सभी निवेशकों को भोपाल में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) 2027 में शामिल होने के लिए आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार की 25 सरलीकृत निवेश प्रोत्साहन नीतियां निवेशकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि धार जिले में पीएम मित्र पार्क, ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग इकाई और हाल ही में प्रस्तावित जबलपुर-इंदौर औद्योगिक कॉरिडोर जैसी बड़ी परियोजनाएं प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नया आयाम दे रही हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि मध्य प्रदेश में किया गया हर निवेश निवेशकों को निश्चित रूप से भारी लाभ देगा।

विजयवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सुप्रसिद्ध अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना से भी शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की फिल्म-फ्रेंडली नीतियों और प्राकृतिक खूबसूरती के चलते मध्य प्रदेश देश में फिल्म शूटिंग के एक प्रमुख केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है, जो निर्माताओं को खासा आकर्षित कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ बैठक कर निवेश संभावनाओं पर मंथन किया:
टेक्सटाइल सेक्टर:
मोहन स्पिनटेक्स के संस्थापक वी. सुधाकर चौधरी और अनंत लक्ष्मी स्पिनिंग मिल्स के अध्यक्ष सामिनेनी कोटेश्वर राव के साथ धार के पीएम मित्रा पार्क व कपास उत्पादक क्षेत्रों में इकाइयां लगाने पर चर्चा हुई। श्री चौधरी के साथ जैव-उर्वरक और कृषि लॉजिस्टिक्स पर भी विचार हुआ।
खाद्य एवं कृषि प्रसंस्करण:
तेनाली डबल हॉर्स के प्रबंध संचालक मोहन श्याम प्रसाद के साथ दाल मिलों की स्थापना तथा कॉन्टिनेंटल कॉफी के महाप्रबंधक मीनावल्ली बलराम के साथ कॉफी ब्लेंडिंग, पैकिंग व डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर विकसित करने पर संवाद किया गया।
इंजीनियरिंग व ऑटोमोबाइल:
क्रिस्टना इंजीनियरिंग वर्क्स के संचालक बी. राजा शेखर और रामकोर ग्रुप के अध्यक्ष के.वी.एस. प्रकाश राव के साथ सीमेंट, खनन, कलपुर्जों की इकाइयों और ऑटो-सर्विस क्षेत्र में कौशल विकास पर चर्चा हुई।
टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी:
वर्ष 2028 में होने वाले महाकुंभ 'सिंहस्थ' के दृष्टिगत फॉर्च्यून मुरली ग्रुप के प्रबंध संचालक मुत्तवरपु मुरली के साथ उज्जैन, इंदौर और ओंकारेश्वर में होटल व्यवसाय व पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की गई।
इन्फ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन एनर्जी:
ऋत्विक प्रोजेक्ट्स के प्रमोटर व सांसद डॉ. सी.एम. रमेश, बोंडाडा ग्रुप के एमडी डॉ. बोंडाडा राघवेंद्र राव और नवयुग इंजीनियरिंग के सी. गोविंद विश्वेश के साथ बांध निर्माण, सौर ऊर्जा, बैटरी स्टोरेज और पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट्स पर विमर्श हुआ।
खाड़ी देशों (Gulf Countries) और प्रवासी भारतीयों के निवेश को बढ़ावा देने के लिए आईडीएफआईसी दुबई के सीईओ एस.एस. राजू और इंटरनेशनल स्टार्टअप फाउंडेशन मिडिल ईस्ट के अध्यक्ष रावुरी एस. राव से चर्चा की गई। इसका उद्देश्य मध्य प्रदेश के स्टार्टअप्स को खाड़ी देशों के बाजारों से जोड़ना है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने आंध्र प्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पोतलूरी भास्कर राव और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री पवन कल्याण से भी सौजन्य मुलाकात की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश में प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों की जानकारी दी। निवेशकों को भोपाल में होने वाले GIS 2027 का दिया न्योता।
पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने इंदौर में प्रेस वार्ता कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट में ₹18 करोड़ के जमीन सौदे, SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी और RSS के खातों पर ED जांच की मांग उठाई।
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण पर सियासत गरमाई। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट में ठोस आंकड़े पेश करने की मांग की, वहीं मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप।
भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की मासूम की हत्या और रेप के विरोध में बजरंग दल-VHP का प्रदर्शन। थाने के घेराव और 2 किमी लंबे जाम की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट पढ़ें।
देश भर में पराली जलाने के मामलों में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर पहुंच गया है। सैटेलाइट आंकड़ों से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वर्ष 2025 में देशभर में पराली जलाने के कुल 33,028 केस सामने आए, जिनमें अकेले मध्य प्रदेश से 17,067 (यानी 50 फीसदी से अधिक) मामले दर्ज किए गए।
राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले आठ श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 17 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनविश्वास अभियान के उद्यम संवाद में चंबल संभाग स्तरीय औद्योगिक सम्मेलन की घोषणा की। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में ₹1500 करोड़ के ग्लास प्लांट और नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर हुई चर्चा।
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में सुप्रीम कोर्ट ने सेशन कोर्ट के ट्रायल पर रोक लगा दी है। मामले को दिल्ली ट्रांसफर करने की याचिका पर सुनवाई जारी है। पढ़ें पूरी अपडेट।
भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार रात से लापता बच्ची का शव शुक्रवार को एक खंडहर से बरामद हुआ। पुलिस और FSL टीम मामले की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट एक बार फिर सियासी और कानूनी चर्चा के केंद्र में है। कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह को नामांकन पत्र में आपराधिक मामले की जानकारी नहीं देने के केस में ग्वालियर हाईकोर्ट से नोटिस जारी होने की जानकारी सामने आई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह