मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नव संवत्सर और विक्रम संवत् 2083 के अवसर पर ब्रह्म ध्वज स्थापित किया और सम्राट विक्रमादित्य को लोकतंत्र का महानायक बताया।

नव संवत्सर समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को मंगलकामनाएं देते हुए सम्राट विक्रमादित्य के गौरवशाली इतिहास को याद किया। भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित 'विक्रमोत्सव-2026' के अंतर्गत 'कोटि सूर्य उपासना' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में आज का दिन सृष्टि के आरंभ की अमृत बेला है। उन्होंने इस अवसर पर ब्रह्म ध्वज की स्थापना की और समाज की एकजुटता का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से विक्रम संवत् 2083 का प्रवेश हो रहा है, जो सम्राट विक्रमादित्य के पुरुषार्थ का प्रतीक है। उन्होंने रेखांकित किया कि विक्रमादित्य ने न केवल शकों को परास्त किया, बल्कि आततायियों का दमन कर प्रजा को कर्जमुक्त बनाया। डॉ. यादव ने सम्राट विक्रमादित्य को लोकतंत्र का महानायक बताते हुए कहा कि उनके सुशासन के प्रतिमान 2 हजार साल बाद भी उतने ही प्रासंगिक हैं। सरकार उनके शौर्य और न्याय के आदर्शों को आत्मसात कर समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सम्राट विक्रमादित्य ने राज व्यवस्था को लोकतांत्रिक व्यवस्था में बदलने का सूत्रपात किया था। उनकी शासन शैली ने परवर्ती शासकों को जनकल्याण के लिए प्रेरित किया। डॉ. यादव के अनुसार, भारतीयों के रक्त में प्रवाहित लोकतंत्र के गुण विक्रमादित्य की ही देन हैं। उन्होंने गर्व से उल्लेख किया कि प्रदेश सरकार ने इसी दिशा में वीर विक्रमादित्य शोधपीठ और वैदिक घड़ी की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, ताकि युवा पीढ़ी अपनी गौरवशाली विरासत से जुड़ सके।
कार्यक्रम के दौरान रवीन्द्र भवन में 'सम्राट विक्रमादित्य' नाटक का भव्य मंचन किया गया, जिसके माध्यम से उनके न्याय और पराक्रम की गाथा जीवंत हो उठी। मुख्यमंत्री ने कलाकारों का सम्मान करते हुए कहा कि भारतीय समाज 'जियो और जीने दो' की भावना पर आधारित है। इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी ने भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में स्थापित हो रहे सुशासन के नए प्रतिमानों की सराहना की। कार्यक्रम में महापौर मालती राय सहित कई जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।