मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सतना दौरे में उद्योग, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और संगठनात्मक मजबूती पर जोर देखने को मिला। 652 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, एमएसएमई सेक्टर पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की घोषणा और 650 बिस्तरीय अस्पताल भवन का भूमिपूजन इस दौरे की प्रमुख उपलब्धियां रहीं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष, उद्योग, रक्षा सहित सभी क्षेत्रों में विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। इसी क्रम में राज्य सरकार भी प्रदेश भर में उद्योग-व्यापार को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश में क्षेत्रीय स्तर पर इंडस्ट्री कॉन्क्लेव करने के निर्णय की सराहना की है। अब इन्हें जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा। पहले कटनी में माइनिंग सेक्टर पर केंद्रित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव हुई, अब सतना में एमएसएमई सेक्टर पर आधारित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को सतना में विंध्य व्यापार मेले को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सतना, विंध्य क्षेत्र में व्यापार-व्यवसाय का बड़ा केंद्र है। विंध्य व्यापार मेले के सफल आयोजन के लिए सतनावासी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सतना में औद्योगिक विकास के लिए 100 एकड़ भूमि पर नया इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विंध्य व्यापार मेले के आयोजन के लिए विंध्य चेम्बर आॅफ कॉमर्स को 8 एकड़ भूमि देने एवं सतना में व्यापारिक गतिविधियों, सांस्कृतिक सम्मेलन आयोजित करने के लिए पीपीपी मोड पर गीता भवन बनाए जाने की घोषणा की।
652 करोड़ 54 लाख रुपए के विकास कार्याे की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सतना जिले के एक दिवसीय प्रवास पर शनिवार को सतना आकर यहां आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना शहर को 652 करोड़ 54 लाख रुपए लागत के विकास कार्याे की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सतना मेडीकल कॉलेज परिसर में 383.22 करोड़ रुपए की लागत से 650 बिस्तर नवीन चिकित्सालय भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कुल 168.33 करोड रुपए के 6 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।
सतना जीएसटी कलेक्शन में अग्रणी जिला : सांसद
सांसद गणेश सिंह ने कहा कि विंध्य क्षेत्र में सतना जीएसटी कलेक्शन में अग्रणी जिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कार्यकाल में मध्यप्रदेश में 30 लाख करोड़ का पूंजी निवेश आया है। जिनमें 8 लाख करोड़ के औद्योगिक पूंजी निवेश धरातल पर उतर गये हैं। सतना में रोजगार एवं व्यापार-व्यवसाय के प्रोत्साहन के लिए एमएसएमई सेक्टर की रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित करने की आवश्यकता है। सतना आॅटोमोबाइल विक्रय का बड़ा केंद्र है।
अध्यक्ष ने रखी मांग
विंध्य चेम्बर आॅफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश सुखेजा ने कहा कि सतना विंध्य की औद्योगिक एवं पवित्र नगरी है। विंध्य व्यापार मेला 2000 से प्रति दो वर्ष के अंतराल पर आयोजित हो रहा है। विंध्य व्यापार मेले का यह 25वां वर्ष एवं 12वां संस्करण है। इसमें 8 राज्यों के लगभग 250 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। उन्होंने विंध्य व्यापार मेले के आयोजन के लिए स्थाई भूमि देने की मांग की।
650 बिस्तर अस्पताल भवन तथा क्रिटिकल केयर यूनिट का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय मेडीकल कॉलेज सतना में आयोजित कार्यक्रम में 383 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 650 बिस्तरीय नवीन चिकित्सालय भवन के निर्माण का भूमिपूजन किया। चिकित्सालय भवन का निर्माण हो जाने से मेडिकल कॉलेज के समीप ही 650 बिस्तर के आधुनिक अस्पताल की सुविधा हो जायेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय परिसर में 100 बिस्तरीय आधुनिक वार्ड एवं 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ वार्ड निर्माण का भी शिलान्यास किया। इसकी लागत 32 करोड़ 54 लाख रुपए है।
सांसद ने पर्ची पकड़ाई और पूर्व पीएम के नाम हो गया नया बस स्टैंड
सतना। मैहर बाईपास रोड में बने आईएसबीटी (नए बस स्टैंड) पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर जाना जाएगा। पूर्व पीएम के नाम पर नए बस स्टैंड का नाम किए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने शनिवार को की। लोकार्पण समारोह के संबोधन के दौरान सांसद गणेश सिंह ने सीएम को एक पर्ची दी और उस पर्ची को देखते ही मुख्यमंत्री ने पूर्व पीएम स्व. वाजपेयी के नाम पर नए बस स्टैंड की घोषणा की और मौजूद लोगों से भी पूछा कि क्या पूर्व पीएम के नाम पर बस स्टैंड का नाम होना चाहिए जिस पर आम जनमानस ने अपनी सहमति दी। सीएम ने सतना को लगभग 652 करोड़ रुपए की सौगात दी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने तलाशी थी जमीन
आईएसबीटी (नए बस स्टैंड) के लोकार्पण समारोह के दौरान जब मुख्यमंत्री को यह बताया गया कि जिस स्थान पर यह बस स्टैंड बना है वह जमीन अपने पार्षद कार्यकाल के दौरान पार्टी के मौजूदा जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय ने तलाशी थी। इस पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने भरे मंच से पार्टी के जिलाध्यक्ष के इस कार्य की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यों में सभी को आगे आना चाहिए।
योगेश तुम तो गुरू निकले....
अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव द्वारा धवारी स्टेडियम में नाइट क्रिकेट की सुविधा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सुविधा तो अभी तक उज्जैन में भी नहीं है। योगेश जी... तुम तो गुरू निकले, अपने यहां यह सुविधा मुहैया करा ली।
बीच में सांसद... गुरू नहीं महागुरू हैं....।
सीएम... सांसद जी आप बेहतर तरीके से जानते हैं...
पहली बार भाजपा की प्रबंध समिति की बैठक में शामिल हुए सीएम
मुख्यमंत्री का सतना दौरा शहर के लिए जहां सौगातें लेकर आया, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह दौरा एतिहासिक रहा, एतिहासिक इस मामले में कि सतना और संगठन के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए बनी भाजपा की प्रबंध समिति की बैठक में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव स्वयं शामिल हुए। शायद यह पहला अवसर होगा जब भाजपा की जिला प्रबंध समिति की बैठक में कोई सीएम शामिल हुआ हो। प्रदेश के मुखिया की मौजूदगी में सत्ता और संगठन के बीच समन्वय बनाने वाली इस समिति की बैठक के दौरान शहर के विकास से जुडेÞ कई मसलों को अंतिम रूप दिया गया।
एक नए कॉलेज व फ्लाई ओवर पर बनी सहमति
बताया जाता है कि जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में आयोजित प्रबंध समिति की बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष सतना जिले से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दे रखे। उन्होंने शहर में नया कॉलेज खोलने, गर्ल्स कॉलेज में पदों का पदांकन, गवर्नमेंट साइंस कॉलेज से जुड़े शैक्षणिक विषयों के अलावा भाजपा नए जिला कार्यालय के लिए भूमि आवंटन तथा शहर में नए फ्लाईओवर के निर्माण जैसे अहम प्रस्ताव रखे जिस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन देते हुए कहा कि शिक्षा, अधोसंरचना और संगठनात्मक मजबूती सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और संगठन के माध्यम से आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में राज्य सरकार की मंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, महापौर योगेश ताम्रकार, विनोद यादव सहित जिला महामंत्री ऋषभ सिंह, रमाकांत गौतम, सरोज गुर्जर एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सतना जिले के विकास को नई दिशा देने पर सभी ने एकमत से सहमति व्यक्त की।
लोकार्पण में शामिल हुए कांग्रेसी विधायक सीएम के साथ मंच नहीं किया साझा
मैहर बाईपास रोड में नवनिर्मित आईएसबीटी (नए बस स्टैंड) के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा शामिल तो हुए लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में आयोजित मंचीय कार्यक्रम में मंच साझा नहीं किया। बताया जाता है कि लोकार्पण के बाद कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा सेमरिया में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने चले गए थे।
सिद्धार्थ को तलाशती रही पुलिस
लोकार्पण कार्यक्रम के बाद सिद्धार्थ कुशवाहा कार्यक्रम स्थल से चले गए। इस बीच किसी ने अफवाह उड़ा दी कि युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को काला झंडा दिखाना चाहते हैं। इसकी भनक लगते ही पुलिस सक्रिय हो गई और विधायक तथा जिला कांग्रेस पार्टी ग्रामीण के अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा की तलाश शुरू कर दी।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह