मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।

वाराणसी। स्टारसमाचार वेब
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन कर दोनों राज्यों के बीच आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों के एक नए अध्याय की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "विरासत के साथ विकास" के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए, अब मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश मिलकर सुशासन और धार्मिक पर्यटन की नई इबारत लिखेंगे।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बाबा विश्वनाथ और बाबा महाकाल (उज्जैन) के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
उज्जैन में होने वाले आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री ने काशी कॉरिडोर के प्रबंधन को बारीकी से समझा। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों के साथ बैठक कर निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की:
क्राउड मैनेजमेंट: भीड़ को नियंत्रित करने के आधुनिक तरीके।
टोकन सिस्टम: मोबाइल ऐप आधारित सुगम दर्शन व्यवस्था।
SOP और तकनीक: रियल टाइम सीसीटीवी मॉनिटरिंग और जोन-बेस्ड सुरक्षा प्रोटोकॉल।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्जैन के चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन को दुनिया के सामने लाने के लिए वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक एक भव्य महानाट्य का मंचन किया जाएगा। इसमें सैकड़ों कलाकार, हाथी-घोड़ों के साथ प्राचीन भारत की गौरवशाली परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन करेंगे।
धार्मिक संबंधों के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना के माध्यम से मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के किसानों का भाग्य बदलेगा, जिससे सिंचाई और बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।