कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी अनुमति। कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए। जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू।

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और लेफ्ट संगठनों के कल होने वाले प्रस्तावित प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अनुमति देने से इंकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन की जानकारी बहुत देर से दी गई थी। इस बीच, सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं, जिसके तहत कई पाबंदियां लगाई गई हैं।
सुरक्षा कारणों और एहतियात के तौर पर नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को कल के लिए रद्द कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेलवे ने इन ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों से ही कैंसिल कर दिया है। इसके अलावा, पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और लगभग 10 डिटेंशन सेंटर बनाने का फैसला किया है।
इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट संगठनों ने देश भर में अपने समर्थकों को हिरासत में लिए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। CJP के मुताबिक, पुणे से दिल्ली आ रहे छात्रों को रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया गया और उन्हें बस द्वारा किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। इसके अलावा, पार्टी ने मध्य प्रदेश का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक बस के भीतर युवाओं द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा रोके जाने और हिरासत में लिए जाने की बात कही जा रही है। वहीं, दिल्ली पुलिस लगातार होटलों और गेस्ट हाउसों में चेकिंग कर रही है, जहां रजिस्टर और ठहरे हुए मेहमानों की आईडी की बारीकी से जांच की जा रही है।
दिल्ली पुलिस की जॉइंट कमिश्नर नूपुर प्रसाद ने स्पष्ट किया है कि जंतर-मंतर पर किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन की परमिशन नहीं दी गई है। नियमों के मुताबिक, किसी भी पूर्व-नियोजित प्रदर्शन की सूचना कम से कम 10 दिन पहले देनी होती है। वर्तमान में इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है, जिसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि इन नियमों का उल्लंघन किया गया, तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें...
INDIA Block Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन जारी, ममता बनर्जी शुक्रवार को हो सकती हैं शामिल
पूर्व जजों और अधिकारियों का खुला खत: संवैधानिक संस्थाओं पर हमलों और निराधार आरोपों पर चिंता
मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्तियों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
दिल्ली में कड़े प्रतिबंधों और मेट्रो-ट्रेन रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका। कपिल सिब्बल की दलीलों पर कोर्ट ने विरोध प्रदर्शन के अधिकार और नागरिकों की सहूलियत के बीच संतुलन बनाने की बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम अब बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किया जाएगा।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी अनुमति। कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए। जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू।
देश के 4 राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे LIVE। पुडुचेरी में AINRC जीती, बंगाल और असम में बीजेपी की बढ़त। तमिलनाडु में टीवीके और AIADMK में टक्कर।
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते सुरक्षा कड़ी, रेल यातायात प्रभावित। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली कई ट्रेनें रद्द, 5000 से अधिक यात्रियों की ट्रेन छूटी।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ शनिवार के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट। 26,000 केंद्रीय बल तैनात, धारा 163 लागू और शराब की दुकानें बंद।
चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी। राहुल, खड़गे और प्रियंका ने राजघाट पर दिया धरना। शुक्रवार को ममता बनर्जी के भी मार्च में शामिल होने की संभावना।
कनाडा की प्रसिद्ध कवयित्री, निबंधकार और अनुवादक ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला। जानिए उनकी प्रमुख कृतियों, शास्त्रीय शैलियों के मिश्रण और अन्य नोबेल विजेताओं के बारे में पूरी जानकारी।
दिल्ली के न्यू सीमापुरी में चार मंजिला इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। राहत और बचाव कार्य जारी, मलबे में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका।
देश के 42 पूर्व न्यायाधीशों और सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भारत के नागरिकों को खुला खत लिखकर चुनाव आयोग और न्यायपालिका पर बिना सबूत हो रहे हमलों पर गंभीर चिंता जताई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह