दमोह के चर्चित संजीवनी अस्पताल फर्जी डॉक्टर कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भोपाल से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर थार, स्कॉर्पियो समेत 45 लाख का माल बरामद किया गया है। पूरी खबर पढ़ें।

दमोह। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के बहुचर्चित संजीवनी अस्पताल फर्जी डॉक्टर प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत फर्जी दस्तावेजों के आधार पर डॉक्टरों की सरकारी भर्ती कराने वाले रैकेट का पर्दाफाश करते हुए कोतवाली पुलिस ने भोपाल से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से थार और स्कॉर्पियो समेत 3 लग्जरी कारें और ₹5.36 लाख से अधिक की नकदी बरामद की है। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी गई है।
दरअसल, यह पूरा मामला स्वास्थ्य विभाग में फर्जी डिग्री के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने से जुड़ा है। बीती 16 मई 2026 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय से पुलिस को एक विभागीय जांच रिपोर्ट मिली थी। इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि डॉ. कुमार सचिन यादव (निवासी ग्वालियर) और डॉ. राजपाल गौर (निवासी सीहोर) की एनएचएम (NHM) के अंतर्गत हुई भर्ती पूरी तरह से फर्जी दस्तावेजों पर आधारित थी। इस सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले जबलपुर से एक आरोपी डॉक्टर अजय मौर्य को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जब पुलिस ने दस्तावेजों, तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल फुटप्रिंट्स की पड़ताल की, तो भोपाल के इस बड़े सिंडिकेट का नाम सामने आया।
कोतवाली थाना प्रभारी (TI) निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने तकनीकी इनपुट के आधार पर भोपाल में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
हीरा सिंह कौशल (44 वर्ष): पिता रामप्रकाश कौशल, निवासी- कोहेफिजा, भोपाल। (आरोपियों में शामिल हीरा सिंह कौशल को इस फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड माना जा रहा है, जिसे सेवा से निलंबित भी किया जा चुका है)।
आदिल सिद्दीकी (37 वर्ष): पिता स्वर्गीय अफजल सिद्दीकी, निवासी- बाग दिलखुश, भोपाल।
पुलिस जांच के अनुसार, ये दोनों आरोपी फर्जी मेडिकल डिग्रियां तैयार करने, दस्तावेजों में हेरफेर करने और स्वास्थ्य मिशन की चयन प्रक्रिया को प्रभावित कर फर्जी डॉक्टरों की नियुक्तियां पक्की कराने में मुख्य भूमिका निभा रहे थे।
आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने उनके पास से काली कमाई से अर्जित की गई लाखों की संपत्ति और भारी नकदी बरामद की है। जब्त की गई सामग्री की सूची इस प्रकार है:
महिंद्रा थार (काले रंग की) – रजिस्ट्रेशन नंबर MP 04 ZK 0111 (अनुमानित कीमत ₹15 लाख)
महिंद्रा स्कॉर्पियो (सफेद रंग की) – रजिस्ट्रेशन नंबर MP 04 ZY 6569 (अनुमानित कीमत ₹15 लाख)
हुंडई आई-20 (सफेद रंग की) – रजिस्ट्रेशन नंबर MP 04 YQ 4623 (अनुमानित कीमत ₹10 लाख)
नकद राशि – ₹5,36,900 (पांच लाख छत्तीस हजार नौ सौ रुपये)
कुल बरामदगी – लगभग ₹45,00,000 (पैंतालीस लाख रुपये)
कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 479/26 और 480/26 के तहत मामला दर्ज किया है। इन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की निम्नलिखित गंभीर धाराएं लगाई गई हैं:
धारा 318(3): धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति सौंपने के लिए प्रेरित करना।
धारा 338: जाली दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को असली के रूप में इस्तेमाल करना।
धारा 336(3) और 340(2): जालसाजी, फर्जीवाड़ा और साजिश से संबंधित धाराएं।
यह मामला बेहद संवेदनशील और गंभीर माना जा रहा है क्योंकि यह सीधे तौर पर आम जनता और मरीजों की जान से खिलवाड़ है। बिना वैध योग्यता और फर्जी एमबीबीएस (MBBS) डिग्री के सहारे आरोपी सरकारी अस्पतालों में लोगों का इलाज कर रहे थे। टीआई मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस अब इस रैकेट के वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अन्य कड़ियों की बारीकी से जांच कर रही है। आने वाले दिनों में इस घोटाले से जुड़े कई और रसूखदार नामों का खुलासा होने की पूरी संभावना है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।
जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के ए-4 नॉन फिलिंग सेक्शन में बम का पार्ट बनाते समय कर्मचारी तेजभान सिंह की उंगली मशीन की चपेट में आकर कट गई।
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अपने पूर्व OSD वीरेंद्र तिवारी के बंगले पर आने पर रोक लगा दी है। खबरों के अनुसार, मंत्री के नाम पर लेन-देन और तीन पत्नियां होने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।
मध्य प्रदेश में शुरू हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी। जानिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन, कांग्रेस पर निशाना और 18 नवंबर तक चलने वाले 'जनजातीय गौरव सप्ताह' के विशेष आयोजनों की पूरी रिपोर्ट।
आज सुबह जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। शहर सहित जिले के अलग-अलग हिस्सों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धरती में कंपन महसूस होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक घरों और आसपास की चीजों में कंपन महसूस होने पर लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।
प्रदेश सरकार एक बार फिर बाजार से तीन हजार करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। 17 नवंबर को आरबीआई के माध्यम से यह कर्ज लिया जाएगा। इस राशि का इस्तेमाल सड़क, सिंचाई, बिजली और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में किया जाएगा। सरकार ने यह भी बताया कि चालू वित्त वर्ष में नवंबर के दूसरे सप्ताह तक 15,573 करोड़ का कर्ज चुकाया भी गया है।
मध्यप्रदेश के प्रशासनिक नक्शे में एक और नए जिले के जुड़ने की संभावनाएं तेज हो गई हैं। शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले पिछोर को अलग जिला बनाने की पुरानी मांग ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। आयोग की सिफारिशों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो पिछोर प्रदेश का 56वां जिला बन जाएगा।
मध्यप्रदेश के आम लोगों को बड़ा झटका लगा है। सांची ने पैक्ड दूध की कीमतों में 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है, जो 14 नवंबर से लागू होगी। पढ़ें भोपाल, इंदौर समेत पूरे प्रदेश के दुग्ध बाजार का हाल और दूध के प्रकारों की पूरी जानकारी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 नवंबर को शिवपुरी के पिछोर से लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी की। 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में 1,831 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए, साथ ही पिछोर को जिला बनाने और कई विकास कार्यों की बड़ी घोषणाएं हुईं।
मध्य प्रदेश में पहाड़ों की बर्फबारी का असर शुरू हो गया है। राज्य के 20 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। जानिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत प्रमुख शहरों में कैसा रहेगा आगामी दिनों का मौसम और तापमान का रिकॉर्ड।