दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में दिग्गजों का जमावड़ा। गुटबाजी थामने और चुनावी रणनीति बनाने के लिए जुटे नेता। टिकट की दौड़ में कई दावेदार शामिल।

दतिया। स्टार समाचार वेब
शनिवार को दतिया के मोटल होटल में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी दोपहर करीब 2 बजे पहुंचे। अपने निर्धारित समय से लगभग 4 घंटे की देरी से पहुंचने के बावजूद, दोनों नेताओं का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी और दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर उनसे सीधा संवाद किया।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के भीतर दावेदारों की लंबी सूची है। पार्टी इस सम्मेलन के जरिए क्षेत्र में व्याप्त आंतरिक खींचतान को कम करने और एक मजबूत चुनावी रणनीति तैयार करने का प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि इस सम्मेलन को पहले गुरुवार को होना था, लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए इसकी तारीख को आगे बढ़ाया गया था।
उपचुनाव के टिकट को लेकर पार्टी के कई बड़े चेहरे आमने-सामने हैं। दावेदारी में पूर्व विधायक घनश्याम सिंह, पूर्व राज्य मंत्री अवधेश नायक और राजेंद्र भारती का परिवार सबसे आगे चल रहा है। इनके अलावा जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला भी टिकट की दौड़ में मजबूती से बने हुए हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि अवधेश नायक 2023 के पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट कटने की कसक को भूलकर इस बार अपनी दावेदारी को लेकर बेहद सक्रिय हैं।
इस पूरी सियासी उठापटक के बीच पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने एक सुलझा हुआ रुख अपनाते हुए कहा कि, "पार्टी जिसे भी टिकट देगी, मैं उसका पूरा सहयोग करूंगा।" उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी व्यक्तिगत इच्छा चुनाव लड़ने की नहीं है, लेकिन यदि पार्टी उन्हें दायित्व सौंपती है, तो वे उसे निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि टिकट पर मुख्य रूप से राजेंद्र भारती के परिवार और अवधेश नायक का अधिकार बनता है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कांग्रेस का आलाकमान इस 'टिकट की जंग' को कैसे सुलझाता है।
जबलपुर हाई कोर्ट ने हरदा के भगवती नर्सिंग होम मामले में राज्य सरकार को स्वतंत्र जांच के आदेश दिए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला और दोषियों की भूमिका पर कोर्ट का रुख।
सीहोर के पचामा गांव स्थित रुद्रांश डेयरी पर खाद्य विभाग ने दूसरी बार छापा मारकर 25 क्विंटल संदिग्ध एनालॉग पनीर जब्त किया।
रीवा में एयरपोर्ट और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर के बीच जिवला का शताब्दी पुराना स्कूल सड़क के अभाव में संकट में है। 36 बच्चे बारिश में स्कूल नहीं पहुंच पाते, शिक्षक भी परेशान हैं।
रीवा जिला अस्पताल में मैनपावर ठेका पाने वाली कंपनी पर पहले कर्मचारियों की ईपीएफ-ईएसआईसी राशि रोकने और फर्जी भुगतान पत्रक लगाने के आरोप लगे थे। ब्लैकलिस्ट के बावजूद दोबारा ठेका मिलने से सवाल उठे हैं।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने धार के पीथमपुर में प्रताप समूह के एडवांस ऑप्टिकल फाइबर और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स का उद्घाटन किया।
रीवा में लगातार मूसलाधार बारिश से टमस, बेलन, सुगाढ़, गोरमा और बीहर नदियां उफान पर हैं। कई पुल डूबने से गांवों का संपर्क टूटा। प्रशासन अलर्ट है और एनडीआरएफ की टीम पहुंच रही है।
चितरंगी के सुखारा टोला में बारिश के बीच करीब 100 बच्चे उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं। वहीं झखरावल में नदी में बहे युवक पवन कोल का शव दो किलोमीटर दूर मिला।
पन्ना जिले में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। पुलिया बहने और रास्तों पर पानी आने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ। घरों में पानी घुसा, प्रशासन ने राहत-बचाव बढ़ाया और स्कूल बंद किए।
सतना की जीवन ज्योति कॉलोनी में डेंगू से महिला की मौत के बाद परिवार के दो सदस्यों की रिपोर्ट अलग-अलग आई। सतना में पॉजिटिव और नागपुर में निगेटिव रिपोर्ट से परिजन असमंजस में हैं।
मैहर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बरगी नहर परियोजना की प्रगति बताई। जल्द मैहर, सतना और रीवा के खेतों तक नर्मदा जल पहुंचने की उम्मीद है। मैहर को 450 करोड़ से अधिक के विकास कार्य मिले।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह