दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। जातीय समीकरणों को साधने के लिए मंत्री और वरिष्ठ नेताओं को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानें दतिया का पूरा जातिगत गणित।

घनश्याम सिंह V/S आशुतोष तिवारी
भोपाल। स्टार समाचार वेब
दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी बिसात बिछा दी है। विधानसभा के मानसून सत्र के बाद भाजपा अब पूरी तरह से 'मिशन दतिया' मोड में नजर आएगी। पार्टी ने इस चुनाव को जीतने के लिए एक ऐसी रणनीति तैयार की है, जो सीधे तौर पर जातीय समीकरणों को साधने पर केंद्रित है। भाजपा ने तय किया है कि हर समाज के मतदाताओं तक पार्टी के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं को पहुंचाया जाएगा ताकि एक भी वोट बिखरने न पाए।
दतिया विधानसभा सीट पर कुछ विशेष जातियां चुनाव परिणाम को निर्णायक मोड़ देने का दमखम रखती हैं। पार्टी ने अपनी पूरी चुनावी कार्ययोजना इन्हीं वर्गों को केंद्र में रखकर बनाई है। आंकड़ों के अनुसार, दतिया में अनुसूचित जाति के लगभग 60 हजार, ब्राह्मण वर्ग के 35 हजार, काछी-कुशवाह समाज के 27 हजार और बघेल, पाल व यादव समाज के मतदाता काफी संख्या में हैं। भाजपा का मुख्य लक्ष्य इन सभी वर्गों के बीच अपनी पैठ को और अधिक मजबूत करना है।
भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती ब्राह्मण मतदाताओं को एकजुट रखने की है। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के इस समाज में मजबूत प्रभाव को देखते हुए, भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टी ने भारी-भरकम टीम उतारी है। इसमें उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और मंत्री राकेश शुक्ल को मुख्य कमान सौंपी गई है। वहीं, अनुसूचित जाति वर्ग के मतदाताओं को साधने के लिए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री तुलसी सिलावट और दिलीप अहिरवार मोर्चा संभालेंगे।
काछी-कुशवाह समाज: इस वर्ग को साधने के लिए मंत्री नारायण सिंह कुशवाह को दतिया में सक्रिय रहने की विशेष सलाह दी गई है। इसके अलावा, सांसद भरत सिंह कुशवाह को चुनाव प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।
यादव, लोधी, पाल और बघेल समाज: इस प्रभावशाली वोट बैंक को अपने पक्ष में करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं मैदान में रहेंगे। साथ ही, मंत्री प्रहलाद पटेल, धर्मेंद्र लोधी और ऐदल सिंह कंसाना को भी प्रचार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दतिया उपचुनाव इस बार काफी दिलचस्प होने वाला है। एक तरफ भाजपा के आशुतोष तिवारी हैं, जिन्हें सत्ता और संगठन का पूरा सहयोग प्राप्त है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस के घनश्याम सिंह हैं। घनश्याम सिंह अपनी पुरानी छवि के भरोसे मैदान में हैं। 30 जुलाई को होने वाला मतदान और 3 अगस्त को आने वाले परिणाम यह तय करेंगे कि दतिया की जनता किस ओर झुकी है। फिलहाल, भाजपा ने अपने दिग्गजों को मैदान में उतारकर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी सूरत में इस सीट को हाथ से जाने नहीं देना चाहती।
दतिया उपचुनाव में भाजपा का यह 'जातीय प्लान' कितना कारगर साबित होता है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन जिस तरह से पार्टी ने हर वर्ग के लिए अलग रणनीतिकारों को जिम्मेदारी दी है, उससे साफ है कि भाजपा इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ कर देख रही है। वैसे भी दतिया के दिग्गज नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उतारा है, जिसके चलते नरोत्तम के समर्थकों पर खासा बवाल काटा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।