दतिया उपचुनाव के बीच जीतू पटवारी और आशुतोष तिवारी की सौहार्दपूर्ण मुलाकात ने राजनीति में नई मिसाल पेश की है। चुनावी मंच पर दिखी हंसी-मजाक और आपसी सम्मान की अनूठी झलक, पढ़ें पूरी खबर।

दतिया। स्टार समाचार वेब
दतिया उपचुनाव के घमासान के बीच रविवार को एक ऐसी तस्वीर देखने को मिली, जिसने चुनावी राजनीति में व्याप्त कड़वाहट को दरकिनार कर दिया। दतिया के चुनावी मंच पर जब कांग्रेस के दिग्गज नेता जीतू पटवारी और विपक्षी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी का आमना-सामना हुआ, तो किसी को भी तल्खी या नारेबाजी की उम्मीद नहीं थी। पटवारी ने न केवल आगे बढ़कर आशुतोष तिवारी का स्वागत किया, बल्कि उन्हें गले लगाकर आपसी सम्मान भी किया।
दोनों नेताओं के बीच कुछ पलों की सौहार्दपूर्ण बातचीत के बाद जीतू पटवारी ने मजाकिया अंदाज में अपना माइक आशुतोष तिवारी की ओर बढ़ा दिया। माहौल, जो पहले से ही चुनावी गर्मी से तप रहा था, अब ठहाकों और तालियों से गूंज उठा। माइक संभालते ही आशुतोष तिवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में चुनाव अपनी जगह है, लेकिन व्यक्तिगत सम्मान की मर्यादा सर्वोपरि है। उन्होंने बड़ी सहजता से कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपने लिए समर्थन की अपील भी कर डाली।
इस वाकये के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब जीतू पटवारी ने चुटकी लेते हुए कहा, "आपको यहाँ कोई जानता नहीं है।" इस राजनीतिक तीर का आशुतोष तिवारी ने उतनी ही फुर्ती से जवाब दिया। उन्होंने कहा, "दतिया की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मेरा मकान है, मैं यहीं का रहने वाला हूं।" उनके इस जवाब ने पंडाल में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल सराबोर हो गया। इस मुलाकात और संवाद के बाद जीतू पटवारी अपनी अगली सभाओं के लिए रवाना हुए, वहीं आशुतोष तिवारी ने पुनः अपने डोर-टू-डोर जनसंपर्क की कमान संभाल ली।
यह भी पढ़ें...
कैलाश, प्रह्लाद, शिवराज के क्षेत्र से दतिया में दांव लगाने पहुंचे प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: भाजपा का 'जातीय चक्रव्यूह', हर समाज के लिए तय किए दिग्गज नेता
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह