मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ शनिवार के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट। 26,000 केंद्रीय बल तैनात, धारा 163 लागू और शराब की दुकानें बंद।

फाइल फोटो
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने शनिवार यानी 10 अक्टूबर से को जंतर-मंतर पर एक और बड़े धरना-प्रदर्शन का संयुक्त आह्वान किया है, जिसमें कई विपक्षी दलों के भी शामिल होने की संभावना है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस और प्रशासन ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए हैं।
शनिवार के प्रस्तावित प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के बाद राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी सुरक्षा तैनाती मानी जा रही है...
केंद्रीय बलों की तैनाती: गृह मंत्रालय के निर्देश पर 8 से 12 अक्टूबर तक दिल्ली पुलिस की सहायता के लिए 23,000 से अधिक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों को बुलाया गया है।
महिला सुरक्षा बल: प्रदर्शनकारियों में महिलाओं की संभावित भारी संख्या को देखते हुए 450-500 अतिरिक्त महिला अर्धसैनिक कर्मियों को तैनात किया गया है, जिससे कुल सीएपीएफ कर्मियों की संख्या लगभग 26,000 तक पहुंच गई है।
बैरिकेडिंग और पुलिस बल: वर्तमान में नई दिल्ली जिले में तैनात पुलिस बल की संख्या को बढ़ाकर 15,000 तक किया जा रहा है। जंतर-मंतर और संसद की ओर जाने वाले मार्गों पर बहुस्तरीय बैरिकेड्स लगाए गए हैं।
दिल्ली पुलिस की खुफिया इकाई का अनुमान है कि पड़ोसी राज्यों से आने वाले लोगों और प्रदर्शनकारियों सहित 50,000 से अधिक लोग शहर में जमा हो सकते हैं। इसे रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन एक्शन में है।
निषेधाज्ञा लागू: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत मध्य दिल्ली और राजघाट जैसे संवेदनशील इलाकों में विरोध प्रदर्शन या सभा करने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है।
शराब की दुकानें बंद: संभावित उपद्रव और कानून-व्यवस्था की समस्या को टालने के लिए पुलिस के अनुरोध पर आबकारी विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को शराब की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
होटल बुकिंग सीमित: मध्य दिल्ली के होटलों को कमरों की बुकिंग सीमित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि बाहरी तत्वों के जमावड़े को रोका जा सके।
सीमाओं पर निगरानी: दिल्ली की बॉर्डर चौकियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने वाले लोगों के बड़े समूहों को रोका जा सके।
दिल्ली में कड़े प्रतिबंधों और मेट्रो-ट्रेन रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका। कपिल सिब्बल की दलीलों पर कोर्ट ने विरोध प्रदर्शन के अधिकार और नागरिकों की सहूलियत के बीच संतुलन बनाने की बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम अब बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किया जाएगा।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी अनुमति। कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए। जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू।
देश के 4 राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे LIVE। पुडुचेरी में AINRC जीती, बंगाल और असम में बीजेपी की बढ़त। तमिलनाडु में टीवीके और AIADMK में टक्कर।
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते सुरक्षा कड़ी, रेल यातायात प्रभावित। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली कई ट्रेनें रद्द, 5000 से अधिक यात्रियों की ट्रेन छूटी।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ शनिवार के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट। 26,000 केंद्रीय बल तैनात, धारा 163 लागू और शराब की दुकानें बंद।
चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी। राहुल, खड़गे और प्रियंका ने राजघाट पर दिया धरना। शुक्रवार को ममता बनर्जी के भी मार्च में शामिल होने की संभावना।
कनाडा की प्रसिद्ध कवयित्री, निबंधकार और अनुवादक ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला। जानिए उनकी प्रमुख कृतियों, शास्त्रीय शैलियों के मिश्रण और अन्य नोबेल विजेताओं के बारे में पूरी जानकारी।
दिल्ली के न्यू सीमापुरी में चार मंजिला इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। राहत और बचाव कार्य जारी, मलबे में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका।
देश के 42 पूर्व न्यायाधीशों और सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भारत के नागरिकों को खुला खत लिखकर चुनाव आयोग और न्यायपालिका पर बिना सबूत हो रहे हमलों पर गंभीर चिंता जताई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह