मध्य प्रदेश के मुरैना में तैनात रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। फेसबुक से दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर शोषण और 5 करोड़ मांगने का आरोप।

मुरैना। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारे से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर को पुलिस ने एक युवती के साथ दुष्कर्म और शारीरिक शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि अधिकारी ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका यौन उत्पीड़न किया और बाद में वादे से मुकर गए।
दर्ज शिकायत के अनुसार, मुरैना की रहने वाली 32 वर्षीय पीड़िता की पहचान साल 2025 की शुरुआत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) के जरिए अरविंद माहौर से हुई थी। उस समय अरविंद माहौर मुरैना के सबलगढ़ में एसडीएम (SDM) के पद पर तैनात थे। धीरे-धीरे दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत बढ़ी, जो बाद में मुलाकातों में बदल गई।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि डिप्टी कलेक्टर ने उससे शादी करने का पक्का वादा किया था। इसी झांसे में रखकर आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के मुताबिक, 30 मार्च 2025 को आरोपी अधिकारी युवती को घुमाने के बहाने मुरैना रेस्ट हाउस के पीछे ले गया और वहां पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सरकारी आवास और ग्वालियर स्थित एक फ्लैट में भी उसका लगातार शारीरिक शोषण किया गया।
मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब पीड़िता ने आरोपी अधिकारी पर बेहद गंभीर और आपत्तिजनक मांगें रखने का आरोप लगाया। पीड़िता का दावा है कि जब उसने शादी की बात की, तो डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर ने शादी के बदले 5 करोड़ रुपये नकद मांगे। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता के सामने एक और बेहद आपत्तिजनक और अनैतिक शर्त भी रखी थी। युवती ने पुलिस को बताया कि उसके पास इन सभी बातों को साबित करने के लिए मोबाइल में कुछ वीडियो और अन्य पुख्ता साक्ष्य भी मौजूद हैं।
पीड़िता के अनुसार, जब उसने इन शर्तों का विरोध किया और शादी के लिए लगातार दबाव बनाया, तो डिप्टी कलेक्टर ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। जब युवती ने कानूनी कार्रवाई की बात कही, तो आरोपी ने अपने पद का धौंस दिखाते हुए उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मरवाने की धमकी दी।
पुलिस की कार्रवाई: पीड़िता की शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ दुष्कर्म (Rape) और धमकी देने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वैश्विक मंच पर एआईएम कांग्रेस-2026 में प्रदेश की निवेश क्षमता, नीतियों और भावी संभावनाओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।