ग्वालियर के साडा क्षेत्र में प्रस्तावित देश के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन फिर टल गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 29 अक्टूबर का दौरा स्थगित हो गया है। अब दिवाली के बाद नई तारीख तय होगी।

ग्वालियर के विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) क्षेत्र में आकार लेने जा रहे देश के पहले इंटीग्रेटेड टेलीकॉम टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम का भूमिपूजन एक बार फिर टल गया है। आगामी 29 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमिपूजन प्रस्तावित था। हालांकि, अपरिहार्य कारणों के चलते इस कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
दौरा स्थगित होने के बाद अब दिवाली के त्योहार के बाद कार्यक्रम की नई तारीख तय किए जाने की संभावना है। जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, गृह मंत्रालय और राज्य सरकार के समन्वय से अगले एक से दो दिनों के भीतर नई प्रस्तावित तिथि की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
यह दूसरा मौका है जब गृहमंत्री अमित शाह के हाथों होने वाला यह भूमिपूजन टला है। इससे पूर्व 12 अक्टूबर को भी इस आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई थी, लेकिन केंद्रीय गृहमंत्री की व्यस्तता के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। 29 अक्टूबर की तिथि तय होने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी मूवमेंट को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी थीं। एयरपोर्ट से लेकर मेला ग्राउंड तक सुरक्षा बल और ट्रैफिक रूट प्लान तैयार किया जा रहा था। इस पूरे आयोजन की जिम्मेदारी साडा और मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (MPSTDC) को संयुक्त रूप से सौंपी गई है।
ग्वालियर के साडा क्षेत्र में 170 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा यह प्रोजेक्ट देश का पहला एकीकृत टेलीकॉम टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम होगा। मध्य प्रदेश सरकार और केंद्रीय दूरसंचार विभाग (DoT) के बीच हुए समझौते (MoU) के तहत इस ज़ोन में 5G, 6G और आधुनिक डिजिटल तकनीकों से जुड़े उपकरणों का निर्माण किया जाएगा।
यह परियोजना ग्वालियर और पूरे अंचल के आर्थिक परिदृश्य को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। शुरुआत में इस टेलीकॉम हब में लगभग 2,000 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष निवेश आने की उम्मीद है, जिससे 4,500 युवाओं को सीधे रोजगार प्राप्त होगा। आने वाले समय में जैसे-जैसे इस ज़ोन का विस्तार होगा, यहाँ 8,000 से 9,000 युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
ग्वालियर के साडा क्षेत्र में प्रस्तावित देश के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का भूमिपूजन फिर टल गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 29 अक्टूबर का दौरा स्थगित हो गया है। अब दिवाली के बाद नई तारीख तय होगी।
मध्यप्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीएम हाउस में हुई बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में 4-5 नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजने पर सहमति बनी है। जानें कौन-कौन हैं रेस में शामिल।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने रीवा के सरई में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध करते हुए सरकार से साइट बदलने की मांग की। जल सत्याग्रह, फर्जी NOC, केन-बेतवा मुआवजा गड़बड़ी और ओबीसी आरक्षण पर सरकार को घेरा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर संभाग के बड़वानी जिले के सेंधवा स्थित गायत्री धाम में आयोजित कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य का जन्म लेना और जीवन यात्रा पूर्ण करना, सब ईश्वर की कृपा से निर्धारित समय का हिस्सा है।
मध्यप्रदेश के धार जिले में चलती कार में आग लगने से सागौर निवासी चार युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक के गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा फोरलने पर हुआ, जहां कार के टायर में आग लगने के बाद वो पुलिया से नीचे गिर गई।
भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर रविवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की बसों में भीषण आग लग गई। आग ने पास खड़ी कई बसों को चपेट में ले लिया। राहत व बचाव कार्य जारी, देखें पूरी खबर।
इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
शिवपुरी के करैरा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा पंडाल में शॉट सर्किट से आग लग गई। कथा का समय बदलने के कारण पंडाल खाली था और बड़ा हादसा टल गया।
बीना रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग व नॉन-इंटरलाकिंग के चलते 26 और 27 अक्टूबर को बीना-रूठियाई मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। भोपाल, कोटा, कटनी व मुंगावली रूट की ट्रेनें भी प्रभावित।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में टेंडर और खरीदी गड़बड़ी के वायरल वीडियो पर ACS संजय दुबे ने दी सफाई। जानें कैसे AI और ई-नगरपालिका से पकड़ी गई करोड़ों की अनियमितता।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह