देवउठनी एकादशी (शनिवार) और 2 नवंबर को तुलसी विवाह के साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 18 नवंबर से 6 दिसंबर तक कुल 13 शुभ मुहूर्त हैं। खरमास (16 दिसंबर से 14 जनवरी) में लगेंगे ब्रेक, फिर फरवरी में बजेंगी शहनाइयां।

स्टार समाचार वेब. धर्म डेस्क
भगवान विष्णु के चार माह के शयनकाल से जागने के प्रतीक देवउठनी एकादशी से मांगलिक कार्यों और विवाह समारोहों की शुरुआत हो गई है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, देवउठनी एकादशी को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, इसलिए इस दिन बिना किसी विस्तृत गणना के भी बड़ी संख्या में विवाह और अन्य शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते है। इसके बाद, 2 नवंबर को तुलसी विवाह के अवसर पर भी अबूझ मुहूर्त रहेगा, जिसमें शादियाँ और अन्य मांगलिक अनुष्ठान किए जा सकेंगे।
नवंबर-दिसंबर में विवाह मुहूर्त की स्थिति
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, नवंबर महीने में शुभ विवाह मुहूर्त की औपचारिक शुरुआत 18 नवंबर से होगी।
शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक विवाह के लिए कुल 13 शुभ तिथियां उपलब्ध रहेंगी।
मांगलिक कार्यों पर रोक: 8 दिसंबर से शुक्रास्त दोष प्रारंभ हो जाएगा, और 11 दिसंबर की रात 12 बजे से शुक्र अस्त होने के कारण मांगलिक कार्य वर्जित हो जाएंगे।
पंडितों ने बताया कि देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह का समय अत्यंत शुभ होता है। जिन जातकों के विवाह में अड़चनें आ रही हैं, वे इस अवसर पर भगवान विष्णु और तुलसी माता की विशेष पूजा कर वैवाहिक जीवन में शुभता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
मांगलिक कार्यों पर अगला विराम खरमास के कारण लगेगा।
खरमास अवधि: 16 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक। इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण आदि कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होगा।
फाल्गुन में शुरुआत: खरमास समाप्त होने के बाद, शुभ कार्यों की शुरुआत उदय माघी पूर्णिमा (1 फरवरी) से होगी। फाल्गुन शुक्ल पक्ष तृतीया 4 फरवरी से 21 फरवरी तक विवाह के लिए कुल 14 शुभ मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे।
| महीना | शुभ विवाह मुहूर्त तिथियां |
| नवंबर 2025 | 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 29, 30 |
| दिसंबर 2025 | 1, 4, 5, 6 |
| फरवरी 2026 | 4, 5, 6, 7, 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 21 |

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जानिए 16 अगस्त 2026 का दैनिक पंचांग, जिसमें शुक्ल पक्ष की तिथि, हस्त/चित्रा नक्षत्र, साध्य योग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त की सटीक जानकारी हिंदी में उपलब्ध है।
16 अगस्त का अंक ज्योतिष भविष्यफल जानें! मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए अपने करियर, धन, स्वास्थ्य और परिवार का हाल।
जानिए 15 अगस्त 2026 (शनिवार) का विस्तृत दैनिक पंचांग। जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
15 अगस्त के मूलांक 1 से 9 तक का संपूर्ण राशिफल और भविष्यफल यहाँ पढ़ें। जानिए स्वतंत्रता दिवस के दिन आपके मूलांक के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा।
15 अगस्त 2026, स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज के पावन अवसर पर जानिए मेष से मीन राशि तक का संपूर्ण राशिफल। पढ़ें नौकरी, व्यापार, धन, परिवार और सेहत से जुड़ी भविष्यवाणियां।
14 अगस्त 2026 का मूलांक राशिफल। जानिए अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, करियर, धन और स्वास्थ्य।
14 अगस्त 2026 शुक्रवार का दिन मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा? जानिए करियर, धन, व्यापार, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़ा संपूर्ण राशिफल।
14 अगस्त 2026 के दैनिक पंचांग में जानिए श्रावण शुक्ल द्वितीया तिथि, नक्षत्र, योग, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और राहुकाल की पूरी जानकारी।
13 अगस्त 2026 का मूलांक राशिफल पढ़ें। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के करियर, व्यापार, परिवार और स्वास्थ्य के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए यहाँ विस्तार से।