मध्य प्रदेश के धार में मुहर्रम पर सरकारी इमामबाड़े का ताला खुला। प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच दो पक्षों में झड़प, सन्नू चाचा के साथ मारपीट के बाद 5 लोगों पर BNS के तहत मुकदमा।

सरकारी इमामबाड़े, हटवाड़ा का ताला खोला
इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के धार जिले में मुहर्रम के मौके पर प्रशासन ने बड़ी कानूनी कार्यवाही की। इंदौर हाईकोर्ट के आदेश के बाद, लंबे समय से बंद पड़े हटवाड़ा स्थित सरकारी इमामबाड़े का ताला गुरुवार देर रात खोल दिया गया। लोक निर्माण विभाग (PWD) के एसडीओ भास्कर मालवीय ने ताजिया कमेटी के सदर को चाबी सौंपी, जिसके बाद सरकारी ताजिए को पारंपरिक विधि-विधान से स्थापित किया गया।
इमामबाड़ा खुलने की खबर फैलते ही शहर में उत्साह का माहौल बन गया। देर रात तक बड़ी संख्या में लोग जियारत के लिए उमड़ पड़े। शहर के विभिन्न अखाड़ों ने इमामबाड़ा परिसर पहुंचकर अपने पारंपरिक कौशल, लाठी-डंडों और तलवारबाजी का प्रदर्शन किया और स्थापित सरकारी ताजिए को सलामी दी।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क था। कलेक्टर राजीव रंजन मीना और एसपी सचिन शर्मा खुद मौके पर मौजूद रहे। इमामबाड़ा परिसर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और बैरिकेडिंग के जरिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई।
प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच, ताजिया निकालने के रूट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान नियाज मोहम्मद उर्फ 'सन्नू चाचा' के साथ मारपीट की घटना हुई। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शाबीर, इस्लामुद्दीन उर्फ दद्दू और तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
शुक्रवार को मुहर्रम के अंतिम दिन धार में विशेष सुरक्षा और शांति व्यवस्था की गई। दोपहर बाद विभिन्न अखाड़ों और ताजियों का मिलन इमामबाड़ा परिसर में हुआ। यहाँ से एक पारंपरिक जुलूस निकाला गया, जो मुख्य मार्गों से होता हुआ करबला मैदान पहुंचा, जहाँ ताज़ियों को ठंडा किया जाएगा। पूरे रूट पर ड्रोन और सीसीटीवी से नजर रही।
मध्य प्रदेश में तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत। बालाघाट और देवास में हुए हादसों और प्रदेश के तापमान में आई गिरावट के साथ मानसून के ताजा अपडेट्स यहाँ जानें।
भोपाल जिला प्रशासन ने केरवा डैम के पास अवैध रूप से काटी गई 125 करोड़ की कॉलोनियों पर की बड़ी कार्रवाई। जानें मेंडोरी और बरखेड़ी बाज्याफत में हुई तोड़फोड़ का पूरा विवरण।
मध्य प्रदेश के धार में मुहर्रम पर सरकारी इमामबाड़े का ताला खुला। प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच दो पक्षों में झड़प, सन्नू चाचा के साथ मारपीट के बाद 5 लोगों पर BNS के तहत मुकदमा।
मैहर में 111 अपात्र व्यक्तियों को बीपीएल सूची में शामिल कर योजनाओं का लाभ दिलाने के मामले में ईओडब्ल्यू ने दो पूर्व सीईओ समेत छह अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
रीवा स्कूल शिक्षा विभाग में 23 वर्ष पहले लेखापालों को नियम विरुद्ध अन्वेषक पद पर पदोन्नति देने का मामला हाईकोर्ट में खारिज हो गया। कर्मचारियों को मूल पद पर लौटना होगा, हालांकि वेतन वसूली से राहत मिली है।
रीवा में संविधान हत्या दिवस पर आयोजित भाजपा की विचार गोष्ठी में पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया गया।
रीवा में फर्जी मार्कशीट के आधार पर बीएड में प्रवेश लेने वाले छात्र को न्यायालय ने दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष के सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले में 17 गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे।
मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया।
सतना के धवारी स्थित मैरिज गार्डन में विवाह समारोह के दौरान गहने और नकदी चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों से नगदी और जेवर बरामद हुए, जबकि एक आरोपी तड़ीपार आदेश का उल्लंघन करता मिला।
सतना में इंस्टाग्राम लाइव पर पुलिस को चुनौती देकर खाकी पर फायरिंग की धमकी देने वाले 10 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर बंटा उर्फ अमित सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह