रणवीर सिंह की 40वें बर्थडे पर रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' का टीजर आ गया है। संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर माधवन स्टारर इस एक्शन-थ्रिलर मूवी में क्या खास है? जानें यूजर्स के रिव्यू, रणवीर के 'खिलजी' जैसे लुक और फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी हर जानकारी।

स्टार समाचार वेब. एंटरटेनमेंट डेस्क
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह के 40वें जन्मदिन के खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म 'धुरंधर' का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया गया है। जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर माधवन जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।
'धुरंधर' का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। कई यूजर्स ने रणवीर के लुक को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार से जोड़ा है, जबकि कुछ का मानना है कि इस फिल्म में उन्हें 'एनिमल' जैसी दमदार एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे।
2 मिनट 39 सेकंड का यह टीजर एक दमदार डायलॉग के साथ शुरू होता है, जिसमें रणवीर सिंह की आवाज सुनाई देती है: "बहुत साल पहले मुझे किसी ने कहा था कि पड़ोस में रहते हैं, गोधे भर का जोर लगा लो… बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो। बिगाड़ने का वक्त आ गया है।" इस डायलॉग के दौरान रणवीर सिंह को बैक से दिखाया गया है, जहां उनके बढ़े हुए बाल और इंटेंस लुक दर्शकों को सीधे खिलजी के किरदार की याद दिलाता है। टीजर फिल्म के एक्शन और थ्रिलर एलिमेंट्स का एक मजबूत संकेत देता है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
फिल्म की रिलीज डेट और अन्य डिटेल्स का इंतजार बना हुआ है, लेकिन टीजर ने यह साफ कर दिया है कि 'धुरंधर' दर्शकों को एक जबरदस्त सिनेमैटिक अनुभव देने वाली है।
रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' अपनी भव्यता और बजट को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में फिल्म को नए नाम और बदले हुए रन टाइम के साथ रिलीज किया जा सकता है।
महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को 'विमल इलायची' के सरोगेट विज्ञापनों के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राज्य में पान मसाला पर लगे प्रतिबंध के बीच यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
सनी देओल, करण देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर ‘बटवारा 1947’ की विस्तृत समीक्षा। जानें यह फिल्म बंटवारे के दौर में नफरत से परे इंसानियत की कहानी कैसे बयां करती है।
भारतीय फिल्म फेस्टिवल आफ मेलबर्न-2026 के विजेताओं का ऐलान हो गया है। इस साल फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों और शानदार फिल्मों को सम्मान मिला। वहीं दिग्गज एक्ट्रेस रेखा को एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा रानी मुखर्जी को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे करने के लिए खास सम्मान मिला।
लंबे समय से अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान का नाम चर्चा में बना हुआ है। मंगलवार को मेकर्स की तरफ से ये एलान किया गया था कि 12 अगस्त यानी आज हैवान का टीजर रिलीज किया जाएगा। जिसके आधार पर तय समयानुसार साइकोलॉजिकल थ्रिलर हैवान का पहला टीजर सामने आ गया है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुनें ये 10 प्रसिद्ध देशभक्ति गीत, जो आपके दिल में देशप्रेम की भावना जगा देंगे।
साल 2026 में कमर्शियल तौर पर सफल फिल्मों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें धमाल-4 का नाम भी शामिल होगा। अजय देवगन की मल्टी स्टारर इस कॉमेडी फिल्म ने अपनी शानदार कहानी से थिएटर्स में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब धमाल-4 ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्में 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ओपनिंग प्रेडिक्शन की विस्तार से जानकारी।
तमिल एक्टर और राजनीतिक नेता विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक मामले में बड़ा मोड़ आया है। संगीता ने चेंगलपट्टू जिला अदालत से अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली है।
काजोल के जन्मदिन पर पति अजय देवगन और बहन तनीषा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर प्यार भरे पोस्ट शेयर किए हैं। अजय ने मजाकिया अंदाज में जोक्स का जिक्र किया, वहीं तनीषा ने पुरानी तस्वीर साझा की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह