रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO की पारंपरिक मिसाइल प्रणालियों की तकनीक भारतीय उद्योगों को सौंपने की मंजूरी दी। जानिए स्वदेशी रक्षा उत्पादन और MSMEs को मिलने वाले फायदों के बारे में।

नई दिल्ली:स्टार समाचार वेब
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता (Atmanirbhar Bharat) की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा और कदम उठाया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित सभी पारंपरिक मिसाइल प्रणालियों की तकनीक को भारतीय रक्षा उद्योगों को ट्रांसफर करने की मंजूरी दे दी है। इस नीतिगत बदलाव से देश की निजी कंपनियों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) के लिए अत्याधुनिक मिसाइलों का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अब तक सरकारी प्रयोगशालाओं तक सीमित रहीं ये तकनीकें घरेलू उद्योगों के जरिए देश की रक्षा क्षमताओं को और अधिक सुदृढ़ करेंगी।
इस ऐतिहासिक पहल का मुख्य उद्देश्य भारत की विदेशी हथियारों पर निर्भरता को कम करना और देश की विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करना है। योग्यता और आवश्यक मानदंडों को पूरा करने वाले घरेलू उद्योग अब रक्षा सप्लाई चेन का एक अहम हिस्सा बन सकेंगे। स्वदेशी उत्पादन में भारी वृद्धि होने से न केवल देश की विदेशी मुद्रा की बचत होगी, बल्कि रोजगार के हजारों नए अवसरों का भी सृजन होगा। DRDO ने घरेलू उद्योगों के साथ मिलकर काम करने और उन्नत तकनीकों का सुचारू ट्रांसफर सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

यह फैसला सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई छठी 'सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची' के तुरंत बाद आया है। इस नई सूची में 405 रक्षा सामग्रियों के आयात पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिनमें कोंकर्स-एम, इन्वार और एमआरएसएएम जैसे उन्नत मिसाइल सिस्टम, रडार, सोनार और उच्च क्षमता वाला बारूद शामिल हैं। अनुमान है कि इस सूची से घरेलू बाजार में लगभग 3,070 करोड़ रुपये का कारोबार बढ़ेगा। पिछले पांच वर्षों में 15,700 से अधिक रक्षा उपकरणों के स्वदेशीकरण से लगभग 9,000 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत हो चुकी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिया। कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू होने के बाद भी तिरंगा रैली के लिए पहुंचे समर्थकों के बीच 6 दिनों में दीपके की यह दूसरी कस्टडी है।
संसद की लोक लेखा समिति (PAC) ने एससी (SC) छात्रों की छात्रवृत्ति में भारी देरी और पेश न होने पर उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा और बिहार के मुख्य सचिवों के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष से विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का फैसला किया है।
मेरठ कोर्ट ने चर्चित सांप कांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए पति अमित कश्यप की हत्या की दोषी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है। जानिए कोर्ट रूम का पूरा घटनाक्रम।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर को लेकर जारी घमासान के बीच केंद्र सरकार इस महीने के आखिर में संसद का एक विशेष सत्र बुला सकती है। संसद के इस विशेष सत्र को बुलाने के पीछे की वजह परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े बिलों को फिर से संसद के सामने पेश करके पास कराना है।
कॉकरोच जनता पार्टी आज शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में लहरा दो तिरंगा रैली निकालने जा रही है। इस प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
ओडिशा के गंजाम जिले में चमाखंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चमाखंडी चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि बरहमपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान दो अन्य घायलों ने दम तोड़ दिया।
चुनाव आयोग ने UP, MP और राजस्थान समेत 17 राज्यों/UTs में वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) शुरू करने का निर्देश दिया है। जानिए 2027 में 18 साल के होने वाले युवा कैसे अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर पुनर्विचार करने की मांग की है। अंकिता भंडारी हत्याकांड और सीबीआई जांच का हवाला देते हुए यह अपील की गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने बाराखंभा से SC तक विरोध मार्च पर राहुल गांधी और कांग्रेस को नोटिस जारी किया है। CJI सूर्यकांत ने सख्त टिप्पणी करते हुए CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
दिल्ली में CJP और AISA की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा। प्रशांत भूषण, प्रकाश राज और कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के लाइव अपडेट्स।