रायपुर कर्चुलियान ब्लॉक के पड़रिया गांव में खाद की कालाबाजारी पकड़ी गई, जहां दुकान संचालक 560 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से यूरिया बेच रहा था। नायब तहसीलदार की कार्रवाई में दुकान सीज कर दी गई। वहीं गंगेव में भी 500 रुपये प्रति बोरी की दर से यूरिया बेच दी गई, जिससे किसानों में आक्रोश है।

हाइलाइट्स:
मनिकवार, स्टार समाचार वेब
खाद की मारामारी के बीच किसानों को दुकानदार लूट रहे हैं। डबल रेट में खाद का विक्रय कर रहे हैं। ताजा मामला रायपुर कर्चुलियान ब्लॉक के पड़रिया गांव का है। जहां शिकायत मिलने पर नायब तहसीलदार महिमा पाठक टीम के साथ पहुंची थी। यहां पर दुकानदार यूरिया 560 रुपये प्रति बोरी की दर से बेच रहा था। लिहाजा उक्त दुकान को सीज कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से खाद की कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार शिकायत की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर नायब तहसीलदार महिमा पाठक कृषि विभाग की टीम के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंची थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर किसानों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि दुकानदार अधिक दाम में यूरिया की बिक्री कर रहा है।
ऐसे में नायब तहसीलदार महिमा पाठक ने अपने चालक को ग्राहक बनाकर खाद की दुकान पर भेजा। जब चालक ने खाद की दुकान में खाद का रेट तय पूछा तो दुकान संचालक ने खाद का रेट 560 रुपए प्रति बोरी बताया। इसके बाद टीम के साथ दुकान पहुंच कर कार्रवाई की गई है। दुकान को सीज कर दिया गया है। संचालक से लाइसेंस एवं स्टॉक का विवरण मांगा गया। निरीक्षण के दौरान दुकान में 11 बोरी यूरिया खाद पाई गई। जिसका पंचनामा बनाया गया और आगे की कार्रवाई की गई।
गंगेव में भी 500 में बिक रही यूरिया
खाद न मिलने के कारण फसलें दम तोड़ रही है। ऐसे में किसान मंहगे दाम में बाजार से यूरिया खरीदने को मजबूर हैं। इसका भरपूर फायदा दुकानदार भी उठा रहे हैं। किसानों को लूट रहे हैं। बताया गया है कि गंगेव के व्यापारी रजनीश गुप्ता के यहां एक ट्रक यूरिया खाद आई थी। जिसमें लगभग 600 बोरी थी। सुबह 6.30 से खाद की बिक्री शुरू हो गई। इसकी जानकारी जब किसानों को हुई तो किसान खाद लेने पहुंचे। जहां व्यापारी रजनीश गुप्ता द्वारा 500 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से खाद का विक्रय किया गया। जबकि सरकारी यूरिया की कीमत 280 रुपए के लगभग है। बताया जा रहा है कि 2 घंटे के अंदर 600 बोरी यूरिया समाप्त हो गई। व्यापारी के द्वारा खुलेआम 500 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से खाद बेची गई। कई किसानों ने विरोध किया तो दुकानदार ने उन्हें चलता कर दिया। जानकारी प्रशासन को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में देखते ही देखते पूरा स्टाक समाप्त हो गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।