फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब शुक्रवार को स्पेन और बेल्जियम के बीच सेमीफाइनल की जंग के लिए मुकाबला होगा।

फीफा में एम्बाप्पे ने रचा इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार समाचार वेब
FIFA WC 2026: फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से शिकस्त देकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। फ्रांस की यह लगातार तीसरी बार विश्व कप के अंतिम चार में पहुंच है। बोस्टन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले का पहला हाफ गोलरहित रहा, लेकिन दूसरे हाफ में फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे और उस्मान डेम्बेले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई। 60वें मिनट में एम्बाप्पे ने गोल कर फ्रांस को बढ़त दिलाई और इसके छह मिनट बाद डेम्बेले के लिए दूसरा गोल तैयार किया।
किलियन एम्बाप्पे इस विश्व कप में अब तक 8 गोल दाग चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। इस जीत के साथ ही विश्व कप के इतिहास में उनके कुल गोलों की संख्या 20 हो गई है, और उनसे आगे अब केवल अर्जेंटीना के लियोनल मेसी (21 गोल) हैं। वहीं, उस्मान डेम्बेले एक ही विश्व कप संस्करण में पांच गोल करने वाले फ्रांस के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
अब सबकी निगाहें शुक्रवार (भारतीय समयानुसार शनिवार रात 12:30 बजे) होने वाले अगले क्वार्टर फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहाँ स्पेन और बेल्जियम आमने-सामने होंगे। लॉस एंजिलिस स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले की विजेता टीम सेमीफाइनल में फ्रांस का सामना करेगी।
स्पेन और बेल्जियम के बीच अब तक कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें स्पेन का पलड़ा भारी रहा है। स्पेन ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि बेल्जियम केवल 5 मैचों में जीत पाया है, और 5 मैच ड्रॉ रहे हैं। जहाँ स्पेन अपने पिछले पांच मैचों में से चार जीतकर मजबूत डिफेंस के साथ मैदान में उतरेगा, वहीं बेल्जियम अपने पिछले तीन मैचों में 12 गोल दागकर आक्रामक फॉर्म में दिख रहा है। विश्व कप के इतिहास में दोनों टीमें अब तक दो बार भिड़ी हैं, जहाँ दोनों का रिकॉर्ड 1-1 की बराबरी पर है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।
मुंबई में हुई बीसीसीआई की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में सचिव देवजित सैकिया ने रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' पद की अटकलों पर बड़ा बयान दिया है।
ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नीचे खिसक गए हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल और श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने शानदार छलांग लगाई है। जानिए सभी ताजा अपडेट्स।
भारत के सबसे युवा15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नए-नए इतिहास लिख रहा है। बेंगलुरु में सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी-2026 के पहले सेमीफाइनल में वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी आलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। थाईलैंड के खिलाफ विमेंस एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में दीप्ति ने 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ दीप्ति विमेंस टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं।
श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी दखल के कारण ICC ने 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी श्रीलंका से वापस ले ली है। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके आर्थिक नुकसान
नीरज चोपड़ा टखने की गंभीर चोट के कारण एशियन गेम्स, डायमंड लीग फाइनल और वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं।
जर्मनी पर 3-1 की शानदार जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने विश्व कप अभियान को पांचवें स्थान पर खत्म किया। कागज पर यह भले ही सिर्फ एक क्लासिफिकेशन मैच की जीत और पांचवां स्थान नजर आए, लेकिन भारतीय हॉकी के नजरिए से इसका महत्व इससे कहीं बड़ा है।
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। नीरज ने सीजन की पांच में से सिर्फ दो मीटिंग में हिस्सा लिया, इसके बावजूद वह छह खिलाड़ियों वाले फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।
भोपाल के नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी। जानिए कैसे युवाओं ने खेलों और नशामुक्ति का संकल्प लिया।