रीवा के मिनर्वा हॉस्पिटल में विंध्य क्षेत्र की पहली बीटिंग हार्ट फोंटन कम्प्लीशन सर्जरी सफल रही। आठ घंटे चली इस जटिल प्रक्रिया से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्ची को नया जीवन मिला।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
विंध्य क्षेत्र के चिकित्सा इतिहास में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। रीवा स्थित मिनर्वा हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने करीब 8 घंटे तक चली बेहद जटिल बीटिंग हार्ट फोंटन कम्प्लीशन कार्डियक सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर एक मासूम बच्ची को नया जीवन दिया है। यह सर्जरी विंध्य क्षेत्र में अपनी तरह की पहली सफल सर्जरी मानी जा रही है।
सबसे खास बात यह रही कि आॅपरेशन के दौरान बच्ची का दिल लगातार धड़कता रहा और डॉक्टरों की टीम उसी स्थिति में सर्जरी करती रही। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार धड़कते हुए दिल पर की जाने वाली फोंटन कम्प्लीशन कार्डियक सर्जरी अत्यंत जटिल और हाई-रिस्क प्रक्रिया होती है, जिसे अब तक बड़े महानगरों के सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में ही संभव माना जाता था। जानकारी के अनुसार रीवा निवासी मासूम पूर्वी साहू जन्म से ही गंभीर एवं दुर्लभ जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित थी। बचपन से ही उसे सांस लेने में तकलीफ, कमजोरी और सामान्य बच्चों की तरह खेलने-कूदने में परेशानी होती थी। इस ऐतिहासिक सर्जरी में डॉ. श्यामवीर सिंह, डॉ. धर्मेश पटेल और डॉ. विधि गुप्ता पटेल की प्रमुख भूमिका रही। वहीं डॉ. अभिषेक मिंज एवं डॉ. अभिषेक नामदेव ने विशेष सहयोग प्रदान किया। इसके अलावा अस्पताल की कार्डियक टीम, ओटी स्टाफ, आईसीयू टीम, नर्सिंग स्टाफ और एनेस्थीसिया विभाग ने भी दिन-रात मेहनत कर इस जटिल आॅपरेशन को सफल बनाया।
डॉक्टरों के अनुसार यह केवल एक सर्जरी नहीं, बल्कि पूरे मेडिकल स्टाफ की सामूहिक प्रतिबद्धता, अनुभव और समर्पण का परिणाम है। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि लाखों रुपये खर्च वाली यह हाई-रिस्क हार्ट सर्जरी आयुष्मान भारत योजना के तहत पूरी तरह नि:शुल्क की गई। आर्थिक रूप से सामान्य परिवार के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं रहा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मिनर्वा हॉस्पिटल में अब तक बच्चों की 100 से अधिक सफल कार्डियक सर्जरी की जा चुकी हैं, लेकिन धड़कते दिल पर हुई यह पहली ह्ल बीटिंग हार्ट फोंटन कम्प्लीशन कार्डियक सर्जरी पूरे विंध्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। अब तक ऐसे जटिल इलाज के लिए लोगों को दिल्ली, मुंबई या नागपुर जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन रीवा में ही अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी डॉक्टरों की उपलब्धता से विंध्यवासियों को बड़ी राहत मिलने लगी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को देश के महत्वपूर्ण थिंक-टैंक नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।