चित्रकूट और रामपुर बघेलान में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक भोजन और राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। प्रशासन ने फूड शिविरों की जांच तेज की, आश्रम ने शरण दी, संस्था ने 500 पैकेट बांटे।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सांसद गणेश सिंह के मार्गदर्शन में राहत और सेवा कार्य लगातार जारी है। रामपुर बघेलान क्षेत्र के ग्राम किचवरिया, इटौर, मैनपुरा और बरदाडीह में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच भोजन का वितरण कर उन्हें तत्काल राहत पहुंचाई जा रही है। चित्रकूट में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष रावेन्द्र सिंह, सूरजभान सिंह, विक्रम सिंह, सरपंच प्रतिनिधि विपिन सिंह सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता पिछले तीन दिनों से राहत कार्य में लगातार जुटे हुए हैं।
जिला प्रशासन ने लगाए फूड वितरण शिविर
बाढ़ प्रभावित नागरिकों को सुरक्षित एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी के संयुक्त दल द्वारा उन सभी स्थलों, सामुदायिक रसोइयों एवं राहत शिविरों का सघन जांच की जा रही है जहां भोजन तैयार किया जा रहा है, साथ ही बांटे जा रहे फूड पैकेट्स की भी जांच की जा रही है।
सनकादिक महाराज ने बाढ़ पीड़ितों के लिए आश्रम खोला
सनकादिक ब्रह्मचारी महाराज ने बाढ़ पीड़ित जनों के लिए सनकादिक तपोवन आश्रम के द्वार खोलने की घोषणा की है। महाराज वैसे तो इन दिनों पंजाब के प्रवास पर है किंतु चित्रकूट में हो रहे जल प्रलय से हुई क्षति को लेकर उनका मन द्रवित है। उन्होंने कहा कि सनकादिक तपोवन में बाढ़ पीड़ित जन नि:संकोच आकर परिवार के साथ रह सकते है।आश्रम में आने वाले लोगों की सहायता के लिए महाराज के शिष्य धर्मेंद्र सिंह बराज, महिपत शुक्ला, राजू सोहगौरा, राजू पटनहा, मुचकुंद पांडेय आदि आश्रम में सेवाएं देंगे।
मोटर से निकाला भरा पानी
मैहर जिले के अमरपाटन नगर परिषद के वार्ड क्र.13 में बारिश के कारण घरों के पीछे उत्पन्न जलभराव की समस्या के समाधान के लिए कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पानी निकासी का कार्य शुरू कर समस्या का निराकरण किया गया। समस्या की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने संज्ञान में लेते हुय नगर परिषद अधिकारी सुषमा मिश्रा को तत्काल जल निकासी कराने के निर्देश दिए। नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक व्यवस्था करते हुए मोटर की सहायता से जल निकासी का कार्य शुरू कराया। इससे जलभराव से प्रभावित क्षेत्र में पानी निकालने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इस दौरान सुषमा मिश्रा एवं वार्ड क्र. 13 की पार्षद मौके पर मौजूद रही।
अनुपमा सोसायटी ने बढ़ाया 500 फूड पैकेट
चित्रकूट में बाढ से उत्पन्न विषम परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए संस्था के द्वारा प्रथम दिवस 500 फूड पैकेट एवं द्वितीय दिवस भी फूड पैकेट प्रभावित एवं जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से प्रशासन के सहयोग से अनुपमा एजुकेशन सोसायटी द्वारा उपलब्ध कराया गया। संस्था दवारा किए गए इस सेवा कार्य से बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल राहत एवं सहयोग प्राप्त हुआ।
इस कार्य में संस्था के संचालक डॉ. प्रमोद तिवारी, डॉ. शैला तिवारी, योगेन्द्र सिन्हा, पिन्टू, आकाश, सुनील, देवाशीष द्विवेदी, मनोज गौतम, नमिता शुक्ला, रमेश त्रिपाठी एवं विद्यालय के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।
रीवा संभाग में मातृ-शिशु मृत्यु रोकने कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने डीपीओ-सीडीपीओ की जवाबदेही तय की। घर पर प्रसव रोकने, एएनसी जांच बढ़ाने और गंभीर गर्भवती महिलाओं को समयपूर्व अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए।
सीधी में लगातार बारिश से कैमूर पहाड़ पर अमिलिया-हनुमना मार्ग चार स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ। सड़क धंसने से रास्ता संकरा हो गया। प्रशासन ने भारी वाहन रोके, वैकल्पिक मार्ग से यातायात डायवर्ट करने के निर्देश दिए।
सतना में दस घंटे की तेज बारिश से चार इंच से अधिक पानी बरसा। उमरी, भरहुत नगर, मास्टर प्लान सहित कई इलाकों में जलभराव हुआ, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।
चित्रकूट और रामपुर बघेलान में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक भोजन और राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। प्रशासन ने फूड शिविरों की जांच तेज की, आश्रम ने शरण दी, संस्था ने 500 पैकेट बांटे।
चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलजनित और मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू किया। दस स्वास्थ्य टीमें और मलेरिया दल घर-घर सर्वे, जांच, दवा वितरण और फॉगिंग करेंगे।
सतना जिला अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन, नवजात देखभाल, हृदय जांच, सोनोग्राफी, एक्स-रे और फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न विभागों के लिए 2.64 करोड़ रुपए के उपकरण मांगे हैं, सांसद से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह