GATE 2027 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। परीक्षा फरवरी 2027 में होगी और रजिस्ट्रेशन 14 अगस्त 2026 से शुरू होंगे। जानें आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तारीखें, नए बदलाव और परीक्षा पैटर्न से जुड़ी पूरी जानकारी।

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस बार परीक्षा का आयोजन आईआईटी मद्रास द्वारा किया जाएगा। यह परीक्षा अगले साल फरवरी 2027 में आयोजित होगी। उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
अधिसूचना के अनुसार, GATE 2027 की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इस बार परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और सरल बनाने के लिए डिजिलॉकर और फेशियल ऑथेंटिकेशन जैसी तकनीकों को शामिल किया गया है। इससे परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया भी आसान और तेज होगी।
GATE 2027 परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्टों—सुबह और शाम—में होगी। वहीं, परीक्षा का परिणाम 19 मार्च 2027 को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है और शेड्यूल में बदलाव की संभावना भी जताई गई है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होगी। बिना लेट फीस के आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 तय की गई है, जबकि लेट फीस के साथ 30 सितंबर 2026 तक आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन में सुधार की प्रक्रिया 14 से 21 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। परीक्षा शहर की जानकारी 4 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी।
आईआईटी मद्रास ने पांच साल बाद GATE के सिलेबस में बदलाव किया है, ताकि इसे वर्तमान एकेडमिक और इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप बनाया जा सके। GATE 2027 में ‘रोबोटिक्स और ऑटोमेशन (RA)’ नाम से नया पेपर जोड़ा गया है। वहीं टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और फाइबर साइंस (TF) को इंजीनियरिंग साइंसेज (XE) के अंतर्गत सेक्शनल पेपर बना दिया गया है।
GATE 2027 परीक्षा केवल इंग्लिश मीडियम में आयोजित की जाएगी। इस बार कुल 30 टेस्ट पेपर्स होंगे और उम्मीदवार तय कॉम्बिनेशन के अनुसार एक या दो पेपर्स का चयन कर सकते हैं।
CBSE कक्षा 12 सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी हो गई है। परीक्षा 28 जुलाई 2026 को होगी। विषयवार समय, डाउनलोड प्रक्रिया और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
GATE 2027 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। परीक्षा फरवरी 2027 में होगी और रजिस्ट्रेशन 14 अगस्त 2026 से शुरू होंगे। जानें आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तारीखें, नए बदलाव और परीक्षा पैटर्न से जुड़ी पूरी जानकारी।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सबेदार (स्टेनोग्राफर) और ASI भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
NEET UG 2026: NTA ने फर्जी और AI से बनी OMR शीट जमा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। परीक्षा प्रक्रिया में बड़े बदलाव और ताजा अपडेट्स यहाँ जानें।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से री-नीट यूजी-2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही और कटआफ लिस्ट भी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बीवी नागरत्ना ने सीबीएसई के तहत 9वीं क्लास में तीसरी भाषा शुरू करने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स पर बेवजह का दबाव पड़ता है।
देश के स्कूलों में सेक्स एजुकेशन (यौन शिक्षा) को लेकर सालों से चली आ रही झिझक अब जल्द ही खत्म होने वाली है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है कि देशभर के स्कूलों में सेक्स एजुकेशन को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की तैयारी कर ली गई है।
तन्वी ने देश की लड़कियों को संदेश दिया है कि वे अपनी राह खुद चुनें और किसी भी मुश्किल के आगे घुटने न टेकें। उन्होंने कहा-अक्सर लड़कियों को आगे बढ़ने से रोका जाता है, लेकिन अगर इरादा मजबूत हो तो हर मंजिल हासिल की जा सकती है।
नीट पेपर लीक घोटाले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दो आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ा दी है। सीबीआई जांच और अब तक हुई गिरफ्तारियों का पूरा अपडेट यहां पढ़ें।
मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5 और 8 री-एग्जाम रिजल्ट 2026 जारी! 7 जुलाई को घोषित परिणामों को छात्र आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर अपना रोल नंबर डालकर देख सकते हैं। पूरी जानकारी यहाँ देखें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह