मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने लोकभवन के नव-निर्मित प्रवेश द्वार क्रमांक-2 का उद्घाटन किया। सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखकर ₹98.65 लाख की लागत से किया गया है जीर्णोद्धार।

लाेकभवन प्रवेश द्वार दो का उद्घाटन राज्यपाल ने किया।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने बुधवार को लोकभवन के नवनिर्मित एवं सुदृढ़ीकृत प्रवेश द्वार क्रमांक-2 का औपचारिक लोकार्पण किया। भारत माता के जयघोष के बीच राज्यपाल ने फीता काटकर इस द्वार को जनता और प्रशासन की सेवा में समर्पित किया। इस अवसर पर लोकभवन परिसर की नई भव्यता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया गया।
लोकार्पण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि लोकभवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि प्रदेश की प्रशासनिक गरिमा का प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी महत्वपूर्ण संस्थान के प्रवेश द्वार उसकी सुरक्षा के प्रथम मानक होने के साथ-साथ राज्य की सांस्कृतिक और स्थापत्य पहचान को भी प्रदर्शित करते हैं। राज्यपाल ने संबंधित विभागों की सराहना करते हुए कहा कि द्वारों का निर्माण राज्य की सांस्कृतिक विशेषताओं के अनुरूप किया गया है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है।
लोकभवन के प्रवेश द्वार क्रमांक-1 और क्रमांक-2 के जीर्णोद्धार एवं सुदृढ़ीकरण की यह परियोजना व्यापक स्तर पर चलाई गई थी। इस पूरा कार्य लगभग ₹98,65,000 खर्च किए गए हैं। इसमें संरचनात्मक मजबूती (Structural Strengthening), सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुरक्षा मानकों का समावेश किया गया है। इस कायाकल्प से लोकभवन परिसर न केवल आकर्षक बना है, बल्कि यह सुरक्षा की दृष्टि से अधिक अभेद्य और आवागमन के लिए सुविधाजनक हो गया है।
इस परियोजना की नींव राज्यपाल श्री पटेल ने ही अप्रैल 2025 में रखी थी, जब उन्होंने दोनों प्रवेश द्वारों के सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि-पूजन किया था।
द्वार क्रमांक-1: इसका कार्य पहले पूर्ण हुआ और पिछले वर्ष गांधी जयंती के पावन अवसर पर राज्यपाल द्वारा इसका लोकार्पण किया गया था।
द्वार क्रमांक-2: द्वार क्रमांक-1 की सफलता के बाद दूसरे द्वार का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हुआ, जिसका आज सफल समापन और उद्घाटन हुआ।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।